Healthy Habit: रोजाना अखरोट खाने के ये फायदे जानते हैं आप?

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Feb 2020 4:52 PM

विज्ञापन

अगर आप रोजाना चार अखरोट खाते हैं, तो कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं.

विज्ञापन

Walnuts for Good Health: अगर आप रोजाना चार अखरोट खाते हैं, तो कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं. दुनिया के 11 देशों के 55 विश्वविद्यालयों की ओर से किये गए अध्ययनों एवं इनसानों पर किये गए परीक्षण में साबित हुआ है कि अखरोट खाने से शरीर के लिए जरूरी रेशे, प्रोटीन, विटामिन और मैग्निशियम, असंतृत्प वसा, फॉसफोरस और ओमेगा-3 अल्फा लिनोलेनिक एसिड (एएलए) सहित खनिज पदार्थों की पर्याप्त आपूर्ति होती है.

अध्ययन के मुताबिक, रोजाना चार अखरोट खाने से कैंसर, मोटापे, मधुमेह की बीमारी को दूर रखने के साथ वजन को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है. अखरोट खाने से संज्ञात्मक क्षमता, प्रजनन स्वास्थ्य एवं जीवनशैली संबंधी अन्य बीमारियों को भी दूर रखने में मदद मिलती है.

कैलिफोर्निया अखरोट आयोग के स्वास्थ्य अनुसंधान निदेशक कैरोल बर्ग स्लोआन ने बताया, अखरोट पोषक तत्वों के ऊर्जा केंद्र हैं और स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त हैं. उन्होंने कहा, पेड़ों से प्राप्त 93 तरह के मेवों में से केवल एक अखरोट ही पर्याप्त मात्रा में पौधे से प्राप्त एएलए की आपूर्ति करता है जो शरीर के लिए जरूरी फैटी एसिड है.

उन्होंने कहा, भारत में बड़ी आबादी शाकाहारी है और ओमेगा-3 और प्रोटीन की कमी से जूझ रही है. ऐसे में अगर वे रोजाना कुछ अखरोट खाएं या अपनी खुराक में शामिल करें तो यह बहुत स्वस्थ विचार होगा.

स्लोआन ने कहा, सभी तरह के मेवों को खाने में शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि वे मोनोसैच्युरेटेड फैटी एसिड परिपूर्ण है. इसके साथ ही अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो दिल को स्वास्थ रखता है. करीब 30 ग्राम अखरोट में 2.5 ग्राम एएलए होता है जो सेहत के लिए जरूरी है पर शरीर में इसका उत्पादन नहीं होता.

उन्होंने कहा कि अखरोट वजन को नियंत्रण में रखने, मधुमेह, स्तन, मलाशय एवं प्रॉस्टेट कैंसर एवं दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार है. स्लोआन ने कहा कि खाने का संबंध मानव प्रजनन क्षमता से है लेकिन अधिकतर समय महिलाओं के खानपान पर ही ध्यान दिया जाता है और पुरुषों के खानपान को नजरअंदाज किया जाता है. उन्होंने कहा, यह पाया गया है नियमित अखरोट खाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार होता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola