Oxygen Saturation Levels : अपने शरीर में ऑक्सीजन लेवल को लेकर जान लें यह खास बात

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Apr 2021 6:40 AM

विज्ञापन

Amravati: A worker sorts medical oxygen cylinders meant for Covid-19 patients, before dispatching them to hospitals, amid surge in coronavirus cases, in Amravati, Maharashtra, Thursday, April 22, 2021. (PTI Phot0)(PTI04_22_2021_000065A)

Oxygen Saturation Levels : देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 3 लाख 15 हजार से ज्यादा नये कोरोना के मामले सामने आये हैं. इस बीच कई शहरों में ऑक्सीजन की किल्लत की खबर सामने आ रही है. oxygen saturation, Oxygen cylinder

विज्ञापन
  • ऑक्सीजन मरीज को तब दिया जाता है जब शरीर में इसकी मात्रा कम होने लगती है

  • शरीर में 92 ऑक्सीजन लेवल है तो भी नहीं घबराएं

  • समय-समय पर अपने ऑक्सीजन के लेबल को चेक करते रहें

Oxygen Saturation Levels : देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 3 लाख 15 हजार से ज्यादा नये कोरोना के मामले सामने आये हैं. इस बीच कई शहरों में ऑक्सीजन की किल्लत की खबर सामने आ रही है.

ऑक्सीजन मरीज को तब दिया जाता है जब शरीर में इसकी मात्रा कम होने लगती है. हालांकि कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कितनी होनी चाहिए, वे ऑक्सीजन के सिलेंडर को खरीद कर बेवजह घर में रख रहे हैं. इसका नतीजा ये हो रहा है कि जिन लोगों को इसकी जरूरत हैं उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है.

शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को लेकर एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा 93 प्रतिशत से 99 प्रतिशत है, तो उस व्यक्ति को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है, इसके बाद भी यदि वह लेता है तो ये हानिकारक होगा. उन्होंने कहा कि यदि लोग समझदारी से ऑक्सीजन की खपत पर ध्यान दे तो इसकी किल्लत नहीं होगी. यही नहीं आवश्यकता पड़ने पर ही रेमेडिसविर को उपयोग में लाएं.

उन्होंने कहा कि यदि आपके ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा 92 या 94 हो तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपने इस स्तर को मेनटेंन करके रखें. हालांकि यदि आपके ब्लड में ऑसीजन की मात्रा 94 के स्तर के नीचे जाने लगता है तो इसके स्तर पर आपको हमेशा नजर बनाए रखने की जरूरत है. इस वक्त भी आपको ऑक्सीजन लेने की जरूरत नहीं होती है. मरीज अभी भी स्वस्थ है.

Also Read: सावधान : 11-15 मई के बीच अपने पीक पर होगा कोरोना संक्रमण, एक दिन में निकल सकते हैं 35 तक लाख नए केस

आगे उन्होंने कहा कि कई लोगों को देखा गया है कि वे ऑक्सीजन का सिलेंडर घर पर रख लेते हैं और समय-समय पर इसे लेते रहते हैं. ऐसा करना हानिकारक होता है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola