ePaper

चीन में सांस से जुड़ी बीमारियों ने उड़ाई नींद, उत्तराखंड समेत देश के कई राज्य अलर्ट,जानें आप कैसे बरते एहतियात

Updated at : 29 Nov 2023 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में सांस से जुड़ी बीमारियों ने उड़ाई नींद, उत्तराखंड समेत देश के कई राज्य अलर्ट,जानें आप कैसे बरते एहतियात

China Pneumonia : चीन में बच्चों में सांस से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि की खबरों ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है. कोविड के बाद इस अनजान महामारी से सब डरे हैं. भारत सरकार ने भी राज्य सरकारों को सांस से जुड़ी बीमारियों को लेकर तैयारी की समीक्षा का निर्देश दिया है. जानें आप कैसे बरते एहतियात .

विज्ञापन
undefined

चीन में इन दिनों अस्पताल सांस की बीमारी, निमोनिया से परेशान मरीजों से भरे हुए हैं. चीन के बच्चों में सांस की बढ़ती बीमारियों की खबरों के बीच भारत सरकार भी अलर्ट मोड में है.कर्नाटक, उत्तराखंड समेत कई राज्यों को खास तौर पर सतर्क रहने का निर्देश जारी किया गया हैं

undefined

राज्यों में स्वास्थ्य विभाग ने अपने हेल्थ सिस्टम को अलर्ट पर रखा है. सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी में मौसमी फ्लू पर जोर दिया गया है, जो पांच से सात दिनों तक चलने वाली एक संक्रामक बीमारी है, जो मृत्यु दर के लिए जानी जाती है

undefined

चीन में फैली निमोनिया जैसी बीमारी के लक्षण की बात करें तो इसके लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, बीमार फील करना, भूख न लगना, मायलगिया, मतली, छींक आना और सूखी खांसी शामिल है,बड़ी बात यह है कि यह उच्च जोखिम वाले समूहों में तीन सप्ताह तक रहती है

undefined

चाइना निमोनिया के खतरे से बचने के लिए कुछ एहतियात बरतना जरूरी है. इसमें कोरोना काल के समय बरते गए एहतियात शामिल हैं

undefined
  • किसी भी फ्लू से प्रभावित व्यक्तियों से एक न्यूनतम दूरी बनाए रखें

  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें

undefined
  • अपनी आंखों, नाक या मुंह को अनावश्यक रूप से छूने से बचें.

  • खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल या टिशू से ढकें.

undefined
  • कहीं से आने पर बार-बार अपने हाथ साबुन और पानी से धोएं.

  • इस बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त नींद सुनिश्चित करें, रेगुलर रूप से फिजिकल एक्टिविटी में संलग्न रहें और तनाव को प्रभावी ढंग से मैनेज करें.

undefined
  • स्वस्थ रहने के लिए खूब सारा पानी पिएं और पौष्टिक आहार लेकर हाइड्रेटेड रहें

  • जिन स्थानों पर इन्फ्लूएंजा और श्वसन संबंधी बीमारियों की घटनाएं अधिक हो उन स्थानों की यात्रा करने से बचें.

undefined

China Pneumonia जैसे खतरे से बचने के लिए भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जब जाएं तो चेहरे पर मास्क पहनें.

Also Read: चीन ने कहा- निमोनिया के बढ़ते मामलों के पीछे कोई “असामान्य” वायरस नहीं: WHO
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola