Black Pepper Benefits: काली मिर्च खाने से क्या होता है? जानिए किस तरीके से करें काली मिर्च का सेवन

Updated at : 26 Aug 2024 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
Black Pepper Benefits

Black Pepper Benefits

Black Pepper Benefits: काली मिर्च अगर आप खाते हैं तो इसका अच्छा असर आपके शरीर पर पड़ेगा. जी हां, दो काली मिर्च का सेवन कर आप अनेकों बीमारियों से बच सकते हैं. चलिए जानते हैं काली मिर्च खाने के फायदे और इसका सेवन करने का तरीका...

विज्ञापन

Black Pepper Benefits: काली मिर्च खाने में भले ही तीखा होते हैं लेकिन इसमें सेहत का राज छिपा है. वैसे तो काली मिर्च हर भारतीय किचन में आपको मिल जाएगा. क्योंकि काली मिर्च का उपयोग सब्जी, चाय करी आदि कई व्यंजनों में किया जाता है. काली मिर्च में खनिजों और एंटीऑक्सीडेंट भरकर पाए जाते हैं जो  आपको हेल्दी रखते हैं. चलिए जानते हैं काली मिर्च खाने से क्या होता है?

भूख कम करें

काली मिर्च खाने से भूख कम लगती है. अगर आपको भूख अधिक लगती है और इससे आप परेशान हो चुके हैं तो काली मिर्च खाना शुरू कर दें. काली मिर्च आपकी भूख को कम करने में अहम भूमिका निभाती है.  

वजन घटता है

काली मिर्च खाने से वजन घटता है. जी हां, अगर आफ वजन घटाने की सोच रहे हैं तो काली मिर्च खाना शुरू कर दें. क्योंकि काली मिर्च में ही पिपेरिन होता है, जो यौगिक के रूप में काम करता है. अगर आप काली मिर्च खाते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और शरीर में फैट तेजी से घटता है.

इम्युनिटी होता है बूस्ट

शरीर में इम्युनिटी अगर कमजोर हो जाता है तो कई तरह की बीमारियां भी शुरू हो जाती हैं. ऐसे में अगर आप काली मिर्च खाते हैं तो इससे आपकी इम्युनिटी भी तेजी से बूस्ट होगा. क्योंकि काली मिर्च में कुछ महत्वपूर्ण खनिज और विटामिन्स होते हैं जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है.

आंतों के लिए

काली मिर्च आंतों के लिए भी लाभकारी होते हैं. अगर आप रोजाना दो काली मिर्च का सेवन करते हैं तो इससे आपकी आंत सही रहेगी. काली मिर्च खान से आंत ही नहीं बल्कि आपका मूड और पुरानी बीमारियों से भी निजात मिलेगा.

Also Read: ओवरथिंकिंग के हो चुके हैं शिकार तो इन आदतों में करें बदलाव

कैल्शियम की कमी दूर करें

काली मिर्च में कैल्शियम के साथ-साथ सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं. अगर आप काली मिर्च खाते हैं तो इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होगी और आप अंदर से मजबूत रहेंगे.

किस तरीके से करें काली मिर्च का सेवन

याद रहे अगर आप काली मिर्च का सेवन करने जा रहे हैं तो रोजाना सिर्फ दो काली मिर्च दूध या फिर पानी के साथ खा सकते हैं. इस तरीके से काली मिर्च का सेवन कर आप बीमारियों को दूर कर सकते हैं.

Also Read: जानिए किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है?

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola