Overthinking Tips: ओवरथिंकिंग के हो चुके हैं शिकार तो इन आदतों में करें बदलाव

Published by : Shweta Pandey Updated At : 26 Aug 2024 9:46 AM

विज्ञापन

overthinking

Overthinking Tips: ओवरथिंकिंग आज के समय में एक गंभीर बीमारी बन चुका है. चलिए हम लेख के जरिए जानते हैं ओवरथिंकिंग से निजात के लिए क्या करें...

विज्ञापन

Overthinking Tips: ओवरथिंकिंग से आज के समय में सबसे अधिक युवा शिकार हो चुके हैं. ओवरथिंकिंग का मुख्य कारण नकारात्मक विचार है. जिन लोगों के मन में निगेटिव विचार आते हैं उन्हें रातभत सोने में दिक्कत होती है. अगर आप भी उन्हीं लोगों में आते हैं जिन्हें रात में सोने में दिक्कत होती है तो आप ओवरथिंकिंग के शिकार हो चुके हैं. क्योंकि ओवरथिंकिंग के कारण ही समय से नींद नहीं आती है. चलिए जानते हैं ओवरथिंकिंग से निजात पाने के लिए टिप्स…

मेडिटेशन करें

जो लोग ओवरथिंकिंग से जूझ रहे हैं उन्हें मेडिटेशन करना शुरू कर देना चाहिए. अगर आप बहुत ज्यादा ओवरथिंकिंग करते हैं, तो आज से ही मेडिटेशन करें. मेडिटेशन की मदद से न केवल आपको अच्छी नींद आएगी बल्कि आप हेल्दी रहेंगे.

फोन चलाना बंद करें

ओवरथिंकिंग से बचना है तो सबसे पहले फोन चलना बंद कर दें. क्योंकि लंबे समय तक फोन चलाने से भी दिमाग में कई तरह की बाते चलती हैं जिससे रात में नींद नहीं आती है. सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बना लें. स्क्रीन्स आपकी स्लीप साइकिल को डैमेज कर सकती हैं जिसके कारण आप ओवरथिंकिंग के शिकार हो सकते हैं.

समय पर सोएं

अगर आप ओवरथिंकिंग से बचना चाहते हैं तो समय से सोना शुरू कर दें. जी हां, अगर आप समय से सोते हैं तो आप ओवरथिंकिंग से बच सकते हैं. रोजाना समय पर बेड पर सोने से इसका अच्छा असर सेहत पर पड़ता है. लगातार समय से सोने से आपके अंदर कुछ ही दिनों में ओवरथिंकिंग से छुटकारा मिल जाएगा.

लाइट बंद कर लें

अगर आप सोने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने रूम की लाइट को बंद कर लें. अंधरे कमरे में आपको जल्दी नींद आएगी. लेकिन ध्यान रहे फोन नहीं चलाना है. अंधेरे कमरे में आप रिलैक्स से सो जाएंगे.

चाय/कॉफी पीना बंद करें

ओवरथिंकिंग से बचना है तो चाय और कॉफी पीना बंद कर दें. क्योंकि चाय और कॉफी पीने से भी रात में नहीं आती है. चाय और कॉफी में कैफीन होता है जो आपकी स्लीप साइकिल पर बुरा असर डाल सकती है. इसलिए कभी भी रात में सोने से पहले चाय और कॉफी का सेवन न करें इससे आप ओवरथिंकिंग के शिकार हो सकते हैं.

Also Read: नाश्ते में पिएं ये 4 ड्रिंक

Also Read: छिलका सहित सेब खाने दूर होती हैं ये 4 बीमारियां

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola