ePaper

करमा पूजा पर ढोल, नगाड़े व मांदर की थाप से गूंजते रहे अखाड़े, नाचती-गाती महिलाओं ने करम डाल को किया विसर्जित

Updated at : 18 Sep 2021 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
करमा पूजा पर ढोल, नगाड़े व मांदर की थाप से गूंजते रहे अखाड़े, नाचती-गाती महिलाओं ने करम डाल को किया विसर्जित

महिलाओं ने गांव की नदी और पोखर में करम की डाल को विसर्जित किया. विसर्जन के दौरान महिलाएं करम के साथ नाचते-गाते हुए नदी पोखर पहुंची, जहां वे सभी करम की डाल को विदाई दीं.

विज्ञापन

Karma Puja 2021, हजारीबाग न्यूज (संजय सागर) : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्रों में भाई बहन के प्रेम का त्योहार करमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड के लगभग 10,000 से अधिक अखाड़ों में करम की डाल को स्थापित कर बहनों ने पूजा-अर्चना की. कई अखाड़ों में लोग डीजे पर नाचते रहे, वहीं कई अखाड़ों में ढोल, नगाड़ा व मांदर के साथ गीत गाकर लोग झूमर करते रहे. करम की डाल को विसर्जित करने के साथ ही करमा पूजा संपन्न हो गयी.

लोकगीतों के साथ ढोलक, मांदर व नगाड़ा की आवाज गूंजती रही. करम की डाल लेकर कुंवारी व विवाहित महिलाएं झूमर पर थिरकती रहीं. 17 सितंबर को अखाड़ों में करम की डाल को स्थापित कर देर रात तक पूजा अर्चना की. पूजा के दौरान भाइयों बहनों ने एक दूसरे से पूछा किसका करम ? जवाब में बहनों ने कहा- अपन करम, भैया का धरम कहने के बाद बहनों ने खीरा, चना, मटर व विभिन्न फलों के साथ पूजा अर्चना की.

Also Read: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोले, करमा पर अपनी सभ्यता-संस्कृति को और समृद्ध बनाने का लें संकल्प

पूजा के दौरान भान बहनों ने करम-धरम की कहानी सुनकर अपने पूजा संपन्न की. इसके बाद रातभर बहनें नाचती गाती रहीं. दूसरे दिन 18 सितंबर को अपने-अपने गांव की नदी और पोखर में करम की डाल को विसर्जित किया. विसर्जन के दौरान महिलाएं करम के साथ नाचते-गाते हुए नदी पोखर पहुंची, जहां वे सभी करम की डाल को विदाई दीं. करमा को शांतिपूर्वक मनाने में प्रमुख राजमुणि देवी, मुखिया दीपक दास ,नापो कला पंचायत की मुखिया सोनी देवी, महुगाइ के मुखिया बिगल चौधरी, बड़कागांव पूर्वी पंचायत समिति सदस्य धर्म नाथ महतो, मुखिया अनीता देवी, उपमुखिया रंजीत मेहता, पूर्व पंसस राजीव रंजन, नकुल महतो ने मुख्य भूमिका निभाई.

Also Read: Jharkhand News : नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली सफलता, हथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola