Jharkhand News: चक्रवाती तूफान गुलाब से हजारीबाग के बड़कागांव में लाखों की फसल बर्बाद, किसानों के छलके आंसू

Updated at : 03 Oct 2021 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: चक्रवाती तूफान गुलाब से हजारीबाग के बड़कागांव में लाखों की फसल बर्बाद, किसानों के छलके आंसू

चक्रवाती तूफान गुलाब का असर हजारीबाग के बड़कागांव क्षेत्र में देखने को मिल रही है. इस क्षेत्र के खेतों में पानी भर जाने से खड़ी फसलें बर्बाद हो गयी है. इससे किसानों को लाखों का नुकसान हो गया. तैयार सब्जियों के बर्बाद हो जाने से किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News (संजय सागर, बड़कागांव, हजारीबाग) : झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड में चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ ने किसानों की कमर तोड़ दी है. चक्रवात के कारण बारिश का पानी खेतों में भर जाने के कारण लाखों की खड़ी फसलों का नुकसान हुआ है. इससे किसान काफी परेशान दिख रहे हैं.

बड़कागांव के कांड़तरी निवासी धर्मनाथ महतो ने बताया कि विगत दिन चक्रवाती तूफान गुलाब के आने से खेतों में पानी भर गया. आज तक पानी नहीं सुखा है. इस कारण करीब 20-25 एकड़ में लगाये गये मिर्च, टमाटर के पौधे एवं बोए गये आलू का बीज सड़ गया.

बड़कागांव में करीब 20 एकड़ जमीन में किसानों ने बरसाती आलू लगाये थे, लेकिन 2 दिन पहले बारिश ने किसानों को उम्मीद में पानी फेर दिया. कांड़तरी के किसान अर्जुन कुमार, रामविलास महतो, चंद्रदेव महतो, डोमन महतो, धर्मनाथ कुमार, लक्ष्मण महतो, मुरली महतो, रघुनंदन महतो, राजदेव महतो, विनोद महतो, सुजीत महतो, सिकंदर महतो और घनश्याम महतो ने बताया कि इन सभी किसानों को बंधागोभी, फूल गोभी, मिर्च, टमाटर, बैंगन के खेतों में पानी भर जाने के कारण खराब हो गया है.

Also Read: JDU का मिशन 2024, मंत्री श्रवण कुमार बोले- बिहार को आलू व बालू कहनेवाले लोग झारखंड का नहीं कर पाये विकास

किसानों ने बताया कि दुर्गा पूजा में बिक्री करने के लिए खेत में फसल लगाया गया था, लेकिन अब पूंजी भी नहीं लौट पाया. सिकरी निवासी शिव शंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 20 कट्ठा में लगाया गया उरीद एवं बरैय दाल का फसल बर्बाद हो गया. किसानों ने कहा कि इस तरह से पूरे बड़कागांव प्रखंड को अगर देखा जाये तो 30- 35 लाख रुपये से अधिक के फसलों का नुकसान हुआ है. खेती एवं फसलों की स्थिति देखकर किसानों का आंखों में आंसू छलक रहे हैं. सरजू महतो कहना कि किसान अब ऋण में दब गये .

पिछले माह हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला

धर्मनाथ महतो ने बताया कि पिछले महीने ताउते तूफान के कारण फसल बर्बाद हो गये थे. पीड़ित किसानों ने मुआवजा के लिए ब्लॉक में आवेदन भी दिया, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला है. किसानों ने फसलों की हुई नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा की मांग की है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola