ePaper

हजारीबाग में व्यवसायी के स्टॉफ से दिन दहाड़े सात लाख रुपये की लूट, जानें कैसे घटी ये घटना

Updated at : 23 Jun 2021 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग में व्यवसायी के स्टॉफ से दिन दहाड़े सात लाख रुपये की लूट, जानें कैसे घटी ये घटना

सूचना पाते ही थाना प्रभारी बिनोद तिर्की पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक काफी देर हो चुकी थी. लुटेरे फरार हो चुके थे. स्कूटी घटना स्थल पर ही पड़ी थी. घायल अरुण को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया है.

विज्ञापन

हजारीबाग : प्रखंड के एनएच-दो पर मंगलवार को अज्ञात लुटेरों ने दिन दहाड़े स्कूटी पर सवार अरुण कुमार गुप्ता से सात लाख रुपया नकद लूट कर फरार हो गये. घटना उस समय हुई जब नमोकार ट्रेडर्स रोहित जैन का स्टाॅफ हमेशा की तरह उक्त राशि को स्कूटी की डिक्की में लेकर बरही जा रहा था. इसी बीच दो बाइक पर सवार अज्ञात तीन लुटेरों ने अरुण के स्कूटी में पीछे से धक्का मार दिया. जिसे अरुण असंतुलित होकर गिर पड़ा. उसके बाद उसे मारपीट करते हुए लुटेरों ने झाड़ी में स्कूटी सहित ले गये. अरुण को मारपीट कर अचेत कर दिया. फिर डिक्की में रखे रुपये लेकर फरार हो गये.

काफी देर से मिली सूचना

सूचना पाते ही थाना प्रभारी बिनोद तिर्की पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक काफी देर हो चुकी थी. लुटेरे फरार हो चुके थे. स्कूटी घटना स्थल पर ही पड़ी थी. घायल अरुण को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola