सैलानियों को लुभा रहा हजारीबाग का डेमोटांड़ कृषि पर्यटन केंद्र, मनोरंजन का साधन भी है उपलब्ध, देखें Pics

jharkhand news: नये साल को लेकर हजारीबाग का डेमोटांड़ कृषि पर्यटन केंद्र सैलानियों के लिए तैयार है. पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है. वहीं, पर्यटन केंद्र में उलगुलान का दृश्य भी देखते ही बनती है. इसके अलावा विभिन्न मसालों की धीमी-धीमी खुशबू पूरे क्षेत्र को मनमोहक बना रहा है.
Jharkhand news: हजारीबाग शहर से 10 किमी दूर NH-33 के हजारीबाग-रामगढ मुख्य मार्ग स्थित डेमोटांड़ कृषि पर्यटन केंद्र सैलानियों को लुभा रहा है. कृषि पर्यटन केंद्र नये साल के लिए तैयार है. सैलानियों के मनोरंजन का साधन उपलब्ध है. बच्चों के लिए झूला, मंकी लैडर, खटापतिया, जगह- जगह पर बैठने का शेड बना हुआ है.

पर्यटन केंद्र में भगवान बिरसा मुंडा का अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान का दृश्य NH-33 से हर आने- जाने वालों को लुभाती है. बिरसा और अंग्रेजों के साथ हो रहे युद्ध के दृश्य की प्रतिमा भी लगी हुई है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.

केंद्र में स्थित सुगंधित मसाले के पौधे लगे हुए है. दाल चीनी, इलायची, हींग, लेमन ग्रास, काली मिर्च समेत तरह-तरह के पौधे लगे हुए है. इन मसालों की सुगंधित महक पूरे केंद्र में फैले रहती है. इससे केंद्र में आने पर एक अलग ही अनुभव मिलता है.
Also Read: Jharkhand News: पर्यटकों का मन मोहती है मुरली पहाड़ी, नये साल में मनोरंजन के लिए ये लोकेशंस भी हैं खासडेमोटांड़ पर्यटन केंद्र के तालाब में साइबेरियन पक्षियों ने अपना आशियाना बनाया है. सालों भर हजारों की संख्या में साइबेरियन पक्षी केंद्र स्थित तालाब में रहते हैं. लोगों को तालाब के आसपास पहुंचते ही पक्षियां कलरव करते नजर आते हैं.
केंद्र में डेढ़ एकड़ भूमि पर चाय-कॉफी का बागान लहलहा रही है. झारखंड में एकमात्र चाय-कॉफी बागान हजारीबाग के डेमोटांड़ में है जो पर्यटकों को खूब लुभा रही है. इस चाय बागान में उत्पादित चाय केंद्र में बेची जाती है. इसके अलावा केंद्र में घूमने वाले लोग स्वादिष्ट स्ट्राबेरी भी खरीद सकते हैं. केंद्र में उपजाए गये स्ट्राबेरी भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.
डेमोटांड़ कृषि फार्म 150 एकड़ में फैला है. यह कई प्रक्षेत्र में विभाजित है. इनमें जंगल प्रक्षेत्र, अनुसंधान केंद्र, प्रशिक्षण केंद्र एवं पर्यटन केंद्र स्थित है. यह केंद्र देखो और सीखो पर आधारित है. इस संबंध में डेमोटांड़ कृषि फार्म के उपमुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि केंद्र में पर्यटकों के लिए जगह-जगह पर पीने का पानी, शौचालय, सुरक्षा का व्यवस्था आदि उपलब्ध है. पर्यटकों को निर्धारित शुल्क जमा कर केंद्र में प्रवेश करेंगे.
Also Read: Jharkhand News: प्रकृति की वादियों में मनाइए नये साल का जश्न, ये लोकेशंस पिकनिक का आनंद करेंगे दोगुनारिपोर्ट: शंकर प्रसाद, हजारीबाग.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




