Hansika Motwani ने तलाक के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- गलत ट्रेन से उतर जाना ही बेहतर

हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया, फोटो- इंस्टाग्राम
Hansika Motwani ने सोहेल खतूरिया से तलाक के बाद पहली बार खुलकर बात की. जानिए उन्होंने क्या कहा और कैसे संभाला मुश्किल समय.
Hansika Motwani और Sohael Khaturiya का 11 मार्च को आपसी सहमति से तलाक हो गया था. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई. अब एक महीने बाद एक्ट्रेस ने पहली बार इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है. आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.
हंसिका ने क्या कहा?
हंसिका मोटवानी ने Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि लोगों को सिर्फ खबरें और हेडलाइन्स चाहिए होती हैं और उन्हें वही मिला. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी इस बारे में सफाई नहीं दी और आगे भी नहीं देंगी, क्योंकि यह उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने फैसले का कोई पछतावा नहीं है और वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं.
हंसिका मोटवानी: ‘गलत ट्रेन से उतर जाना बेहतर’
हंसिका ने अपने फैसले को समझाने के लिए एक आसान उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ जाते हैं, तो बेहतर है कि आप उससे उतर जाएं, बजाय इसके कि आप उसमें सफर करते रहें और परेशान हों. इससे साफ है कि वह अपने फैसले को सही मानती हैं.
परिवार ने दिया पूरा साथ
इस मुश्किल समय में हंसिका का परिवार उनकी सबसे बड़ी ताकत बना. उन्होंने बताया कि उनकी मां और भाई हमेशा उनके साथ खड़े रहे और उन्होंने उन्हें खुद को पहले रखने की सलाह दी. उनके परिवार ने यह भी महसूस किया कि वह एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं.
क्यों नहीं बताना चाहती पूरी बात?
हंसिका का मानना है कि उनके रिश्ते में क्या हुआ, यह सिर्फ वही और उनके एक्स पति जानते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ बातें निजी (Personal) ही रहनी चाहिए, इसलिए वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहतीं.
तलाक के बाद क्या किया?
तलाक के बाद हंसिका अपनी मां और भाई के साथ जापान घूमने गईं. इस ट्रिप ने उन्हें थोड़ा रिलैक्स होने और नई शुरुआत करने में मदद की.
यह भी पढ़ें: क्या सच में शादी करने वाले हैं Kalyani Priyadarshan और Pranav Mohanlal? एक्ट्रेस की मां ने दिया जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




