Do Deewane Seher Mein On OTT: थिएटर के बाद OTT पर आ टपकी रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’, अब इस प्लेटफॉर्म पर करें स्ट्रीम
Do Deewane Seher Mein On OTT: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ अब Netflix पर रिलीज हो गई है. जानिए इसकी कहानी, कास्ट और क्यों देखें ये फिल्म.
Do Deewane Seher Mein On OTT: ‘दो दीवाने सहर में’ अब थिएटर के बाद OTT पर आ गई है. इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं. यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 17 अप्रैल 2026 से Netflix पर देखी जा सकती है.
अगर आपने इस फिल्म को थिएटर में मिस कर दिया था और अब कोई रोमांटिक ड्रामा देखना चाहते हैं, तो आप इसे आराम से अपने घर पर बैठकर देख सकते हैं. लेकिन उससे पहले आइए फिल्म की कहानी बताते हैं ताकि आप तय कर सकें कि यह फिल्म आपको देखनी चाहिए या नहीं.
नेटफ्लिक्स रिलीज अनाउंसमेंट-
फिल्म की कहानी क्या है?
यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो मुंबई में सेट है. कहानी शशांक और रोशनी की है. शशांक एक नौकरी करने वाला लड़का है, जिसे बोलने में दिक्कत होती है और वह लोगों से बात करने में डरता है. वहीं रोशनी एक कॉन्फिडेंट लड़की है, लेकिन वह अपने लुक्स को लेकर खुश नहीं रहती.
धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं और एक-दूसरे को समझने लगते हैं. साथ ही वे अपनी-अपनी कमियों को अपनाना और खुद को वैसे ही स्वीकार करना सीखते हैं.
स्टार कास्ट और क्रू
इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. वहीं, इनके अलावा फिल्म में इला अरुण, विराज घेलानी, संदीपा धर, जॉय सेनगुप्ता और आयशा रजा मिश्रा जैसे अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं.
बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस

जब यह फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी, तब इसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. कुछ लोगों को इसकी कहानी पसंद आई, जबकि कुछ को यह थोड़ी धीमी लगी. इसी वजह से फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9.27 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई ही कर पाई.
हालांकि, अब यह फिल्म OTT पर आ चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे ज्यादा दर्शक पसंद करेंगे.
क्यों देखें ‘दो दीवाने सहर में’?
अगर आपको सच्चा प्यार, इमोशन और सिंपल कहानी पसंद है, तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए. यह फिल्म सिखाती है कि हर इंसान में कुछ कमियां होती हैं, लेकिन फिर भी हम खुद से प्यार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: थकान भरे हफ्ते के बाद इस शुक्रवार OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, नोट करें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










