Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में 'स्विस बैंक' की इंट्री, बोले अरविंद केजरीवाल- पैसे वापस लाऊंगा

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @AamAadmiParty ON SATURDAY, OCT. 1, 2022** Gujarat: Delhi CM and AAP supremo Arvind Kejriwal during a public meeting in Gujarat. (PTI Photo)(PTI10_01_2022_000312B)
Gujarat Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने वादों की झड़ी को आगे बढ़ाया और कहा कि यदि हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो हम पूरे गुजरात में दिल्ली की तर्ज पर 20,000 मोहल्ला क्लीनिक बनवाएंगे, साथ ही गुजरात के प्रत्येक गांव में सरकारी विद्यालय के निर्माण हमारी सरकार करवाएगी.
Gujarat Election 2022: गुजरात के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ भी इस बार मैदान पर नजर आ रही है. ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को प्रदेश के दौरे पर थे जहां उन्होंने स्विस बैंक का जिक्र छेड़ दिया. उन्होंने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर करारा प्रहार किया और कहा कि भाजपा शासन के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों ने अपना पैसा ‘स्विस बैंक’ में जमा किया है. वे यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वो इन पैसों को वापस लाएगी.
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक इससे पहले भी कई बार गुजरात आ चुके हैं और यहां के लोगों से कई वादे कर चुके हैं. इस बार भी उन्होंने वादों की झड़ी को आगे बढ़ाया और कहा कि यदि हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो हम पूरे गुजरात में दिल्ली की तर्ज पर 20,000 मोहल्ला क्लीनिक बनवाएंगे, साथ ही गुजरात के प्रत्येक गांव में सरकारी विद्यालय के निर्माण हमारी सरकार करवाएगी. यही नहीं ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी के लिए “मुफ्त और असीमित” स्वास्थ्य सेवाओं का भी गुजरात के लोगों से वादा किया है.
यहां चर्चा कर दें कि दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. गुजरात में इस बार चुनाव रोचक होने वाला है. भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान पर है जो गुजरात में जीत दर्ज करने के लिए लगातार जोर लगा रही है. अरविंद केजरीवाल इसी क्रम में शनिवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. इससे पहले अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि उनकी पार्टी गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात में कांग्रेस की राह आसान नहीं, इस बार ये नेता नहीं नजर आएंगे पार्टी के साथ
यदि आपको याद हो तो साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि बाद के वर्षों में कांग्रेस के कई विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था. इस बार आम आदमी पार्टी के चुनावी मैदान पर आने से मुकाबला त्रिकोणिय हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




