ePaper

रिकॉर्ड वोट से जीते गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल, ये लोग एक लाख से अधिक वोटों से जीते

Updated at : 08 Dec 2022 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
रिकॉर्ड वोट से जीते गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल, ये लोग एक लाख से अधिक वोटों से जीते

gujarat election results: गुजरात में कम से कम 9 उम्मीदवारों ने एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. वहीं, 6 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो या तो 90 हजार से अधिक मतों के अंतरसे जीत दर्ज कर चुके हैं या आगे चल रहे हैं. 4 उम्मीदवार 80 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं या जीत चुके हैं.

विज्ञापन

gujarat election results: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम आ गये हैं. भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल (Bhupendra Patel) ने रिकॉर्ड 1,92,263 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. श्री पटेल ने घाटलोडिया (Ghatlodia) विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के डॉ एमी याग्निक को पराजित किया है. संभवत: यह किसी मुख्यमंत्री की सबसे बड़ी जीत है.

9 उम्मीदवार एक लाख से अधिक वोटों से जीते

गुजरात में कम से कम 9 उम्मीदवारों ने एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. वहीं, 6 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो या तो 90 हजार से अधिक मतों के अंतरसे जीत दर्ज कर चुके हैं या अभी आगे चल रहे हैं. 4 उम्मीदवार 80 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं या जीत चुके हैं.

Also Read: गुजरात में रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत इन राज्यों के चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा
सिर्फ 8 वोट से आगे हैं चनास्मा के भाजपा उम्मीदवार

चनास्मा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के दिलीप कुमार वीराजीभाई ठाकौर कांग्रेस के दिनेशभाई अता जी ठाकौर महज 8 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं. रापड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बच्चूभाई धरमशाही आरेथिया पर भाजपा के वीरेंद्र सिंह बहादुर सिंह जडेजा ने 577 वोटों की बढ़त बना रखी है. इन्हीं दोनों सीटों पर अब तक मतों का अंतर सबसे कम है.

GhatlodiaPATEL BHUPENDRABHAI RAJNIKANTBharatiya Janata PartyiDr.AMEE YAJNIKIndian National Congress192263Result Declared
ChoryasiSANDIP DESAIBharatiya Janata PartyiPRAKASHBHAI VINODBHAI CONTRACTORAam Aadmi Party164135Result in Progress
MajuraHARSH RAMESH SANGHVIBharatiya Janata PartyiP V S SARMAAam Aadmi Party116675Result Declared
Rajkot WestDR. DARSHITA SHAHBharatiya Janata PartyiKALARIYA MANSUKHBHAI JADAVBHAIIndian National Congress105975Result Declared
Surat WestPURNESH MODIBharatiya Janata PartyiSANJAY R. SHAH (PATVA)Indian National Congress104312Result in Progress
EllisbridgeAmit ShahBharatiya Janata PartyiBhikhubhai Hargovindbhai Dave (Bhikhu Dave -108)Indian National Congress104796Result Declared
ValsadBHARATBHAI KIKUBHAI PATELBharatiya Janata PartyiRAJESHBHAI MANGUBHAI PATELAam Aadmi Party103776Result Declared
OlpadMUKESHBHAI ZINABHAI PATELBharatiya Janata PartyiDARSHANKUMAR AMRUTLAL NAYAKIndian National Congress101515Result in Progress
ManjalpurYogeshbhai Narandas PatelBharatiya Janata PartyiDr.Tashveen SinghIndian National Congress100754Result Declared
DaskroiBABUBHAI JAMNADAS PATEL (B.J.P.)Bharatiya Janata PartyiUMEDJI BUDHAJI ZALAIndian National Congress91637Result Declared
GandeviNareshbhai Maganbhai PatelBharatiya Janata PartyiAshokbhai Lallubhai Patel (Karate)Indian National Congress93166Result Declared
BardoliISHVARBHAI ALIAS ANILBHAI RAMANBHAI PARMARBharatiya Janata PartyiPANNABEN ANILBHAI PATELIndian National Congress89948Result Declared
VejalpurAMIT THAKERBharatiya Janata PartyiRAJENDRA PATEL (RAJUBHAI MAKARABA)Indian National Congress86452Result in Progress
SabarmatiPATEL HARSHADBHAI RANCHHODBHAI (HARSHAD PATEL)Bharatiya Janata PartyiDINESHSINH GANPATSINH MAHIDAIndian National Congress98688Result in Progress
Vadodara CityMANISHA VAKILBharatiya Janata PartyiGUNVANTRAY PARMARIndian National Congress98597Result Declared
PardiKANUBHAI MOHANLAL DESAIBharatiya Janata PartyiJAYSHREEBEN PATELIndian National Congress97164Result Declared
NaranpuraJITENDRAKUMAR RAMANLAL PATEL (JITU BHAGAT)Bharatiya Janata PartyiSONAL RAMANBHAI PATELIndian National Congress92800Result Declared
Rajkot SouthRAMESHBHAI VIRJIBHAI TILALABharatiya Janata PartyiSHIVLAL BARASIAAam Aadmi Party78864Result Declared
VatvaBabusinh Sarabhai JadavBharatiya Janata PartyiBalvantsinh Hemantsang GadhaviIndian National Congress60992Result in Progress
RaopuraBALKRUSHNA KHANDERAO SHUKLA (BALU SHUKLA)Bharatiya Janata PartyiPATEL SANJAYBHAI ISHWARBHAI SP(SANJAY PATEL)Indian National Congress81035Result Declared
KalolFATESINH VAKHATSINH CHAUHANBharatiya Janata PartyiPRABHATSINH PRATAPSINH CHAUHANIndian National Congress80621Result in Progress
ViramgamPATEL HARDIK BHARATBHAIBharatiya Janata PartyiAMARSINH ANADAJI THAKORAam Aadmi Party51707Result Declared
ChanasmaDilipkumar Virajibhai ThakorBharatiya Janata PartyiThakor Dineshbhai AtajiIndian National Congress8Result in Progress
RaparVIRENDRASINH BAHADURSINH JADEJABharatiya Janata PartyiBHACHUBHAI DHARAMSHI AARETHIYAIndian National Congress577Result in Progress
VisavadarBHUPENDRABHAI GANDUBHAI BHAYANIAam Aadmi PartyiHARSHADKUMAR MADHAVJIBHAI RIBADIYABharatiya Janata Party7063Result Declared

आप के 3, कांग्रेस के 6 उम्मीदवार एक लाख से अधिक मतों से हारे

जिन 9 सीटों पर एक लाख से अधिक मतों के अंतर से उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, उनमें से तीन सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) दूसरे नंबर पर रही. बाकी 6 सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे नंबरपर रहे. घाटलोदिया में भूपेंद्र पटेल ने 1,92,263 वोट से जीत चुके हैं, जबकि चोरियासी में संदीप देसाई 1,64,135 वोट से जीते हैं.

रमेश सिंघवी 1.16 लाख वोट से जीते

माजुरा विधानसभा सीट से हर्ष रमेश सिंघवी ने आम आदमी पार्टी के पीवीएस सरमा को 1,16,675 वोट से पराजित किया है. राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से डॉ दर्शिता शाह ने कांग्रेस के कलारिया मनसुखभाई जादवभाई को 1,04,312 मतों के अंतर से पराजित किया.

Also Read: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत विकास कार्यों की वजह से मिली, पीएम मोदी ने गुजरात में कहा
एलिसब्रिज से जीते अमित शाह

सूरत पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के पुर्णेश मोदी ने कांग्रेस के संजय आर शाह (पाटवा) को 1,04,312 वोट से हराया, जबकि एलिसब्रिज सीट पर अमित शाह ने कांग्रेस के भीखूभाई हरगोविंद भाई दवे को 1,04,796 वोट से हरा दिया है.

वलसाड में भाजपा के भरतभाई किकूभाई पटेल जीते

वलसाड में भाजपा के भरतभाई किकूभाई पटेल 1,03,776 वोट से जीत गये हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी के राजेशभाई मंगूभाई पटेल को पराजित किया है. इसी तरह ओलपाड में भाजपा के मुकेशभाई जीनाभाई पटेल ने कांग्रेस के दर्शन कुमार अमृतलाल नायक को 1,01,515 वोट से हरा दिया है. मंजलपुर सीट से भाजपा के योगेशभाई नारायणदास पटेल ने कांग्रेस के डॉ ताश्वीन सिंह को 1,00,754 वोट से हरा दिया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola