सफलता : महगामा में नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 05 Jan 2021 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
सफलता : महगामा में नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

महगामा में नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा

विज्ञापन

गोड्डा : महगामा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की हत्या का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. तीन दिन पूर्व झगडुआ बहियार से लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया था. पुलिस के अनुसार लड़की की गला दबा कर व पेट में लात मार कर हत्या की गयी थी. इस कांड को उसके प्रेमी मनीष कुंवर उर्फ मुन्ना कुंवर ने अंजाम दिया था. हत्यारोपी महगामा के कमरगामा का रहने वाला है. पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार युवक ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. यह जानकारी एसपी वाइएस रमेश ने प्रेस वार्ता कर दी है. एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुये महगामा एसडीपीओ केके सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी. गठित टीम ने संदेह के आधार पर प्रेमी मुन्ना कुंवर को पूछताछ के लिये उठाया था. पूछताछ के क्रम मे हत्यारोपी ने अपनी संलिप्तता इस कांड मे स्वीकार की. हत्यारोपी मनीष का लड़की से प्रेम संबंध था.

इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गया था. इस बीच नाबालिग लड़की गर्भवती हो गयी थी. गर्भवती होने पर नाबालिग लड़की ने प्रेमी मुन्ना पर शादी करने का दबाब बनाया. लेकिन, प्रेमी इस बात से इंकार कर गया तथा उल्टे लड़की को गर्भपात कराने का दबाव बनाया. साल के पहले दिन एक जनवरी की रात को जब मुन्ना कुंवर पिकनिक मना कर लौट रहा था तब कमरगामा स्कूल के पास नाबालिग लड़की से मुलाकात हुई.

इस बीच दोनों के बीच शादी करने व गर्भपात को लेकर बहस हुई. इस दौरान शराब के नशे में धुत प्रेमी ने प्रेमिका को पेट में लात मार दिया तथा गला दबा दिया. जिससे घटनास्थल पर ही नाबालिग लड़की ने दम तोड़ दिया.

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. पुलिस वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करेगी. नाबालिग लड़की का ब्लड सैंपल लिया गया है तथा हत्यारोपी का भी ब्लड सैंपल आदि लिया गया है. पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है. वहीं टीम में एसडीपीओ केके सिंह के अलावा महगामा इंस्पेक्टर बाबूराम भगत, एसआइ कृष्णा कुमार सिंह, प्रभात सिंह, शंकर यादव, महगामा थाना के रिजर्व गार्ड मौजूद थे.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola