गढ़वा में ट्रक-मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र के सोह गांव के नजदीक ट्रक एवं मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी. इसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. मृतकों में सोह गांव का राहुल कुमार एवं पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के पांडू का रोशन कुमार शामिल हैं, जबकि घायल युवक का नाम सोनू कुमार है. ये पांडू का रहने वाला है. सदर अस्पताल में इसका इलाज चल रहा है. ये घटना शनिवार शाम की है.

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम को एक ही मोटरसाइकिल से तीनों युवक पांडू से गढ़वा आए थे. इसके बाद किसी से मिलने के लिए सोह गांव चले गये थे. सोह से गढ़वा लौटने के दौरान ये हादसा हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल सोनू कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
इस सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर गढ़वा थाना की पुलिस पहुंची. इसके बाद दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया और इसके बाद सदर अस्पताल ले आयी. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए