ePaper

धनाश्री वर्मा को डांस करते हुए छिपकर देख रहे थे Yuzvendra Chahal, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Updated at : 27 May 2021 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
धनाश्री वर्मा को डांस करते हुए छिपकर देख रहे थे Yuzvendra Chahal, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Dhanashree Verma dance video : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने डांस वीडियोज से लाइमलाइट में छाई रहती हैं. धनाश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब उन्होंने अपना नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है. वीडियो में धनाश्री को डांस करते हुए युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) छिप कर देख रहे है.

धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना नया डांस वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो शेयर कर वो कैप्शन में लिखती है, जब बेस्ट ऑडियंस आपको देख रहे हो. वे कहते हैं वर्क फ्रॉम होम करो. इस तरह वे मेरी वीडियो में दिखना चाहते हैं. अब आप जानते हैं कि इस वर्जन में क्या अलग है”. वीडियो में धनाश्री ब्लू आउटफिट में शानदार डांस करते हुए दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/CPQf8bZpMx5/

इस वीडियो का सबसे स्पेशल पार्ट युजवेंद्र चहल का धनाश्री के डांस को छुपकर देखना है. वीडियो में वो आपको बैकग्राउंड में दिख जाएंगे. इस वीडियो पर फैंस खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, सुपर डांस. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, इसमें तो चहल भाई भी है. वीडियो पर फैंस फायर इमोजी बनाकर भी कमेंट कर रहे है. वीडियो पर अबतक 355,072 लाइक्स आ चुके है.

Also Read: पलक तिवारी ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, श्वेता- अभिनव कोहली से जुड़ा है कनेक्शन!

इससे पहले इस आउटफिट में धनाश्री ने अपना एक और वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि इसी ट्रैक पर वे एक और डांस रील पोस्ट करेंगी, लेकिन एक ह्यूमरस टच के साथ. इस वीडियो पर भी उनके चाहने वालों ने दिल खोलकर लाइक्स एंड कमेंट्स किए थे.

https://www.instagram.com/p/CPNx2lBJ0AK/

बता दें धनाश्री वर्मा के फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. उनके डांस वीडियो पोस्ट करते ही वो मिनटों में सोशल मीडिया पर छा जाते है. वो एक फेमस कोरियोग्राफर भी हैं. धनाश्री वर्मा एक डेंटिस्ट भी हैं. उन्होंने 2014 में मुंबई के डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज से इसकी पढ़ाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola