Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु जैसी होगी अरमान और अभीरा की जिंदगी, इस शख्स ने दिया श्राप
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Sep 2024 4:49 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि विद्दा अरमान और अभीरा को श्राप देगी और कहेगी कि वह आगे अपनी लाइफ में खुश नहीं रह पाएंगे. इससे दोनों चिंतित हो जाएंगे.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इन-दिनों अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. अभीरा और अरमान की शादी हो रही है और रूही इससे खुश नहीं है. वह किसी भी कीमत पर इसे रोकने की कोशिश कर रही है. उसने सारी हदें पार कर दी और अभीरा की फर्जी मेडिकल रिपोर्ट के बारे में खुलासा किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि अभीरा कभी मां नहीं बन सकती. दादीसा और विद्या ने अरमान को ये शादी नहीं करने की सलाह दी. हालांकि अरमान ने किसी की नहीं सुनी और फिर से अभीरा प्रपोज किया और कहा कि वह उसका मंडप पर इंतजार करेगा.
अरमान को किस जाल में फंसाती है रूही
रूही हार नहीं मानना चाहती है. इसलिए अभीरा जैसा ही शादी का जोड़ा बनवाती है और दुल्हन की तरह तैयार हो जाती है. वह अरमान को मंदिर आने के लिए कहती है. अरमान उसकी मदद करने का फैसला करता है, लेकिन वहां जाकर पता चलता है कि रूही उससे शादी करना चाहती है. रूही की मूर्खता देखकर अरमान उस पर चिल्लाता है और कहता है कि वह केवल अभीरा से प्यार करता है. होना वाला दुल्हा कहता है कि वह किसी भी कीमत पर शादी नहीं करेगा और इसके बजाय मर जाना पसंद करेगा.
अरमान को मंडप पर न देख क्या सोचती है अभीरा
अभीरा मंडप में पहुंचती है, जहां कोई उसे बताता है कि अरमान यहां नहीं है. माधव कहता है कि वह यहां से भाग गया. वह कहती है कि जब तक अरमान उसे यह नहीं बताएगा कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता, तब तक वह किसी की बात नहीं मानेगी. अभीरा अरमान को खोजने जाती है और समझ जाती है कि रूही ने कोई गंदा प्लान बनाया होगा.
अभीरा का पोद्दार हाउस में ये शख्स नहीं करेगा वेलकम
बाद में अभीरा और अरमान वापस आते हैं और दोनों धूमधाम के साथ शादी करते हैं. हालांकि, विद्या इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि उसका बेटा अब शादीशुदा है. दादीसा उसे ये सच स्वीकार करने और आगे बढ़ने के लिए कहती है. राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि विद्या अभीरा का घर में स्वागत करने के लिए सहमत नहीं होगी. वह अभीरा और अरमान को श्राप देगी और कहेगी कि उनका वैवाहिक जीवन कभी सुखी नहीं रहेगा. विद्या ने जो कहा उससे अभीरा और अरमान चिंतित रहेंगे. क्या उनका भी अक्षरा और अभिमन्यु की तरह दुखद अंत होगा? आने वाले एपिसोड में कई ट्विस्ट आएंगे.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: इस शख्स को घर से निकालेगा रोहित, खुशी-खुशी शादी करेंगे अभीरा-अरमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










