Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मनीष को पता चला अभीरा है अक्षरा की बेटी, क्या रूक जाएगी अरमान-रूही की शादी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब जब अरमान और रूही की शादी हो चुकी है. दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं. इधर अभीरा वेडिंग प्लानर बन चुकी हैं और उन्होंने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है. अब अपने एक्स हसबैंड की दूसरी शादी में वह परफॉर्म करेगी. जिसमें अक्षरा का गाना गाएगी. ये सुनकर मनीष को पता चलेगा कि वह उसका ही खून है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. मेकर्स फैंस को इम्प्रेस करने के लिए कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न ला रहे हैं. कहानी में हमने देखा कि अभीरा और अरमान का तलाक हो रहा है. अभीरा को अदालत में झूठ बोलना पड़ा कि उन्होंने जबरदस्ती शादी की है. दादीसा ने अभीरा से ऐसा करने के लिए कहा था और तभी वह माधव और विद्या की शादी को बचाएगी. अभीरा उन्हें एक साथ देखने के लिए ऐसा करती है. अरमान को इस बात की जानकारी नहीं है और इसलिए वह अभीरा को गलत समझता है.
विद्दा को रूही अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर बताएगी सारी बातें
अब जल्द ही, रूही मौके का फायदा उठाएगी और विद्दा को अपने और अरमान के पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बताएगी. विद्या ये सब सुनकर दीदासा को पूरी बात बताएगी. जिसके बाद वे रूही और अरमान की शादी कराने का फैसला करते हैं. हालांकि, मनीष दादीसा का अपमान करता है और इस शादी के ऑफर का विरोध करता है. हालांकि, दादीसा किसी भी कीमत पर अरमान और रूही की शादी कराने का फैसला करती है. अब दोनों की सगाई हो चुकी है.
Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस पॉपुलर किरदार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोले- स्क्रीन स्पेस नहीं…
पोद्दार हाउस में एंट्री करती है अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, अभीरा ने पोद्दार हाउस में एंट्री की, लेकिन इस बार पोद्दार की बहू या अरमान की पत्नी के रूप में नहीं बल्कि एक प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से. जाहिर तौर पर, अभीरा एक ऐसी कंपनी में शामिल हो गई है, जो हाई-प्रोफाइल शादियों का प्रबंधन करती है. अभीरा का पहला काम अरमान और रूही की शादी करवाने का है. अभीरा तैयारियों को देखने के लिए पोद्दार के घर जाती है. अरमान इस बात से गुस्से में है कि अभीरा, वकील बनने के अपने सपने को छोड़कर वेडिंग प्लानर बनकर अपना समय क्यों बर्बाद कर रही है. जैसे ही अरमान उससे इसके पीछे का कारण पूछता है, अभीरा उसे दूरी बनाए रखने के लिए कहती है.
क्या मनीष को पता चल जाएगा कि अभिरा अक्षरा की बेटी है?
अभीरा को कहीं भी नौकरी नहीं मिलती, क्योंकि संजय बंसल यह सुनिश्चित करते हैं कि वह बेरोजगार रहे. राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि अभीरा को एहसास होगा कि संजय उसे वकील नहीं बनने देगा और इसलिए, वह कमाई के लिए एक वेडिंग प्लानर कंपनी में काम करना ही होगा. हम आगे देखेंगे कि अरमान और रूही के संगीत फंक्शन में अभीरा को परफॉर्म करना होगा. इस दौरान वह अक्षरा का गाना गाएंगी, जिससे गोयनका और रूही हैरान रह जाएंगे. जल्द ही, मनीष को पता चल जाएगा कि अभीरा अक्षरा और अभिनव की बेटी है. अब ये दिलचस्प होगा कि क्या इस खुलासे से अरमान और रूही की शादी रुकेगी या नहीं. शो में गर्विता साधवानी, सचिन त्यागी, नियति जोशी, अनीता राज जैसे कलाकार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










