Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: पैसों के लिए तान्या के सामने मगरमच्छ के आंसू बहाएगा कृष, उधर चोर समझकर अरमान को पकड़ेगी पुलिस

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Dec 2025 1:11 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अबीर-कियारा की शादी के बीच कृष करेगा नया ड्रामा. वहीं, अरमान को पुलिस चोर समझकर थाने ले जाएगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों अबीर और कियारा की शादी की तैयारियों ने पूरे पोद्दार परिवार में हलचल मचा रखी है. हाल ही में अभिरा ने काजल और विद्या के बीच चल रहे झगड़े को खत्म कर परिवार के बंटवारे पर रोक लगा दी है. हालांकि अभिरा की ये कोशिश कृष और संजय को बिल्कुल पसंद नहीं आई, जिसके चलते अब शो में एक नया ड्रामा शुरू होने वाला है.

आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अभिरा बेहद खुश नजर आएगी और वह मायरा के साथ मस्ती करती दिखाई देगी. इसके बाद वह सुरेखा चाची दादी से दिल की बात साझा करेगी और बताएगी कि कैसे प्यार इंसान की जिंदगी बदल देता है. इस पर सुरेखा अभिरा को अरमान के नाम से छेड़ती है, जिससे वह शरमा जाती है.

बंटवारा रोकने के लिए कृष का काजल पर फूटा गुस्सा

इसके बाद अभिरा सीधे अरमान के पास पहुंचती है, जहां दोनों के बीच हल्का-फुल्का रोमांस देखने को मिलेगा. दूसरी ओर कृष अपना गुस्सा काजल पर निकालता है. वह अपनी मां को बंटवारा रोकने के लिए ताने मारता है, जिस पर काजल उसे पहले सही मायनों में पोद्दार परिवार का हिस्सा बनने की सलाह देती है. इस दौरान तान्या भी अपने पति कृष का सपोर्ट करती नजर आती है.

आगे कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब कृष अपनी पत्नी तान्या से मदद मांगता है. तान्या अपने भाई से कंपनी के पैसे निकालकर कृष को देने के लिए तैयार हो जाती है, जिससे कृष शांत हो जाता है. इसके बाद पोद्दार हाउस में किचन के बंटवारे को खत्म कर दिया जाता है और पूरा परिवार एक साथ फैमिली फोटो खिंचवाता है.

मायरा के बैग से निकलेगा ट्रैकर

इधर अभिरा गोयनका हाउस जाती है, जहां मायरा के बैग से एक ट्रैकर निकलता है, लेकिन वह इस बारे में अपनी मां को कुछ नहीं बता पाती. आगे दिखाया जाएगा कि कृष शराब पीने का नाटक कर इमोशनल ड्रामा करता है और तान्या से ढाई करोड़ रुपये ले लेता है.

अरमान को पुलिस समझेगी चोर

शो में एक और बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा जब अरमान को गलती से चोर समझकर पुलिस पकड़ लेती है. हालांकि अभिरा समय पर पहुंचकर उसे पुलिस स्टेशन ले जाती है. थाने में अभिरा और अरमान नाटक करते हैं, लेकिन बाहर आते ही अरमान गुस्से का नाटक करता है. अभिरा उसे मनाती है और आखिरकार अरमान अपनी पत्नी अभिरा और बेटी मायरा के लिए शादी के कपड़े खरीदकर घर लौटता है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Records: धुरंधर ने वर्ल्डवाइड रचा बड़ा इतिहास, ‘छावा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ बनी 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola