Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अभीर लगाएगा इन 2 लोगों पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप, पोद्दार हाउस में आएगा तूफान
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शक अभीर को देखने का इंतजार कर रहे हैं. अब अभीर वापस लौट आया है. वापस आते ही उसकी मुलाकात पोद्दार परिवार से होगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जा रहा है कि रूही कोमा से बाहर आ गई है. रूही अपने बच्चे को खोने के गम में डूबी है. दूसरी तरफ अभीरा को अपने बच्चे को संभालने में संघर्ष करना पड़ रहा है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अस्पताल से वापस आते वक्त अरमान की कार अभीर की जीप से टकराने से बच जाती है. अभीरा ये देखकर काफी गुस्सा हो जाती है और अभीर को डांट लगाती है. दोनों की लड़ाई को मनीष और स्वर्णा शांत कराते हैं. अभीरा दोनों को पहचान लेता है और उसपर आरोप लगाता है.
अभीर लगाएगा इन दो लोगों पर आरोप
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर, मनीष पर कई लोगों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाता है. अभीर कहता है क्या उन्होंने अपनी पिछली गलतियों के लिए कभी माफी मांगी है. अभीर को सारी पुरानी बातें याद आ जाएगी. उसे याद आएगा कि किस तरह उसकी मां को घर से निकाल दिया गया था. अभीर को मनीष से नफरत हो जाएगी. हालांकि मनीष उसे पहचान नहीं पाता और उसे समझ नहीं आता कि अभीर ने ऐसा क्यों कहा.
अभीरा को कावेरी देगी ये सलाह
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा का बच्चा बहुत रोता होता है. रोहित उसे चुप कराता है, लेकिन वह चुप नहीं होता. अरमान उसकी मदद के लिए आता है. रोहित कहता है उन्हें बच्चे का नामकरण समारोह करना चाहिए. वहीं, अभीरा काम पर वापस आकर कावेरी से खुशी जताती है. कावेरी उसे पूरी ध्यान बच्चे पर देने के लिए कहती है. कावेरी कहती है वर्क और फैमिली को एक समय पर संभालना मुश्किल हो सकता है. कावेरी बातों ही बातों में उसे काम ना करने की सलाह देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










