Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से अलग हुए अभीरा-अरमान, सालों बाद खुला राज

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Feb 2026 9:48 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा और मुक्ति एक-दूसरे से फोन पर बात करती है. हालांकि दोनों को ये नहीं पता होता कि उनके बीच क्या रिश्ता है. दूसरी तरफ अभीरा पुरानी बातें याद करती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान के गुस्से को मायरा शांत कराने की कोशिश करती है. उसका इंटरव्यू बेहद जरूरी है और गुस्से में कोई गलत फैसला नहीं लेना चाहिए. इसी दौरान घर के अन्य सदस्य भी अरमान के बदले व्यवहार को लेकर चिंता जताते हैं. मायरा गैराज मालिक से बात करने की कोशिश करती है. मायरा की फोन पर बात मुक्ति से होती है और दोनों में बहस होने लगती है. फोन पर मुक्ति अपनी मां का पक्ष लेती नजर आती है, जिससे मायरा और नाराज हो जाती है.

अभीरा को याद आएगा उसका अतीत

अभीरा अपनी बेटी मुक्ति का मूड ठीक करने की कोशिश करती है. वह उससे कहती है कि उन्हें मिलकर बहुत सारी यादें बनानी चाहिए क्योंकि वह हॉस्टल जा रही है. मुक्ति उससे कहती है कि उसके पास बचपन की कोई याद नहीं है और उसका पूरा संसार उसकी मां ही है. अभिरा अतीत को याद करते हुए भावुक हो जाती है. दुर्घटना के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी और उसे वाणी के साथ हॉस्टल में रहना पड़ा था. फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि जब अभीरा, मायरा से मिलने की कोशिश करती है तो विद्या उसे रोक देती है. विद्या ने उससे कहा था कि अरमान उससे अपना रिश्ता खत्मा करना चाहता है और मायरा की कस्टडी लेना चाहता है.

अभीरा ने इस वजह से बदल दिया वाणी का नाम

अभीरा को याद आता है कि डॉक्टर ने उसे बताया था कि वाणी गंभीर एंग्जायटी अटैक से गुजर रही है और कम उम्र में दवाइयां ले रही है. अभीरा ये जानकर सदमे में चली जाती है. वह उसकी पहचान सुरक्षित रखने के लिए उसे एक नया नाम देती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी कहती है कि अभीरा और अरमान एक-दूसरे से कभी बहुत प्यार करते थे, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे का चेहरा नहीं देखना चाहते. वह खुद से सवाल करती है कि आखिर किस वजह से दोनों अलग हो गए.

यह भी पढ़ें- अभीरा की एक गलती और अरमान का गुस्सा सातवें आसमान पर, बढ़ेंगी दूरियां?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola