ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: आदित्य और कीर्ति को कैफे में देख चौंक जायेगी नायरा, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

Updated at : 30 Aug 2020 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: आदित्य और कीर्ति को कैफे में देख चौंक जायेगी नायरा, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert big twist naira will be shocked to see aditya and keerti in the cafe upcoming episode bud: चर्चित सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट देखने को मिलेगा. आदित्‍य की वजह से नक्ष, कीर्ति और गोयनका परिवार एक बड़ी समस्‍या का सामना कर रहा है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: चर्चित सीरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट देखने को मिलेगा. आदित्‍य की वजह से नक्ष, कीर्ति और गोयनका परिवार एक बड़ी समस्‍या का सामना कर रहा है. लंबे समय बाद कीर्ति लौटकर आई है जिसके बाद से नक्ष और कीर्ति की शादीशदी जिंदगी में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

नक्ष, कीर्ति के अजीब व्‍यवहार को नोटिस किया लेकिन यह सोचकर अनदेखा कर दिया कि कीर्ति मनीष के स्वास्थ्य से परेशान है. इस बीच, नायरा एक कैफ़े में आदित्य और कीर्ति को एक साथ पकड़ लेती है जो उसे संदेहास्पद और तनावपूर्ण बनाता है. वह कीर्ति के सामने आकर खड़ी हो जाती है और उससे आदित्‍य के बारे में पूछती है. कीर्ति चुप्‍पी साध लेती है, वहीं आदित्‍य वहां से भाग जाता है और छुप जाता है.

नायरा को पूरा यकीन है कि कीर्ति के साथ वहां बैठा शख्‍स कोई और नहीं बल्कि आदित्य ही था लेकिन कीर्ति उससे सच छिपाती है. आदित्य की वापसी के साथ, नक्ष और कीर्ति का रिश्ता अब खतरे में है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi-Made In India: अली और हर्ष बाहर, इन 5 कंटेस्‍टेंट में से कौन होगा विनर

नायरा, कीर्ति और आदित्य को कार में एक साथ देख चुकी है. कीर्ति यह सोचकर परेशान है कि क्या नायरा और कार्तिक ने उन्हें एक साथ देखा था. तो कीर्ति, नक्ष और सभी से क्या छिपा रही है? नायरा कीर्ति पर शक करेगी और सोचेगी कि वह सब से क्या छिपा रही है. नायरा हैरान हो जाती है क्योंकि वह जानती है कि आदित्य ने कार्तिक और उसके जिंदगी में कितनी परेशानियां पैदा की थी. क्या कीर्ति आदित्य के साथ कार्तिक और नायरा के खिलाफ कुछ प्‍लान बना रही है, या फिर किसी दबाव में है?.

नायरा का अगला कदम क्या होगा? क्या वह आदित्य से भिड़ जाएगी? क्या आदित्य नायरा, कार्तिक, नक्ष और कीर्ति की जिंदगी में तबाही मचा पाएगा? क्या नक्श और कीर्ति के रिश्ते में खटास आएगी? कई सवाल उभर कर सामने आते हैं, लेकिन उत्तर ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में मिलेंगे.सीरियल में आगे क्या होगा? इसका पता तो आनेवाले एपिसोड में ही चल पायेगा.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola