ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: बड़ा ट्विस्‍ट! नायरा और कार्तिक के इस फैसले के खिलाफ दादी

Updated at : 10 Sep 2020 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: बड़ा ट्विस्‍ट! नायरा और कार्तिक के इस फैसले के खिलाफ दादी

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert big twist dadi objects to kartik naira decision to adopt chori upcoming episode bud: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के दर्शक आगामी एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि दादी गोयनका मेंशन से दूर थी. इस बीच कार्तिक और नायरा के साथ साथ पूरे परिवार के सदस्यों ने छोरी के साथ एक खास रिश्‍ता विकसित किया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के दर्शक आगामी एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि दादी गोयनका मेंशन से दूर थी. इस बीच कार्तिक और नायरा के साथ साथ पूरे परिवार के सदस्यों ने छोरी के साथ एक खास रिश्‍ता विकसित किया है.

दरअसल छोरी ने कायरा की मेडिकल रिपोर्ट बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी जो नायरा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. नायरा छोरी से खास जुड़ाव महसूस करती है. वह उसे आश्रम नहीं भेजना चाहती. इसके अलावा, कार्तिक और नायरा आश्रम से बच्चों को गोद लेने और उन्हें अपने घर में नौकरों की तरह काम कराने के बारे में सुनने को मिलता है.

इसलिए वे छोरी को अपनाने का फैसला करते हैं. लेकिन दादी छोरी को अपनाने और उसे घर में रखने के खिलाफ हैं. सभी इस बात से अंजान है कि छोरी ही उनकी असली बेटी कायरा है. ऐसे में क्‍या कार्तिक और नायरा दादी को समझा पायेंगे? क्‍या दोनों छोरी को आश्रम जाने से रोक पायेंगे? यह तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पायेगा.

Also Read: जब कैटरीना कैफ ने पहनी थी इतनी महंगी ड्रेस, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

पिछले एपिसोड में आपने देखा था कि नायरा, कार्तिक से नाराज होकर सिंघानिया हाउस आती है. लेकिन जब कार्तिक को अपनी गलती का एहसास होता है तो उसे मनाने वहां पहुंचता है. लेकिन छोरी कार्तिक को अंदर नहीं आने दिया था क्योंकि वह मान लेती है कि वह एक बार फिर नायरा को डांटने आया है. कार्तिक उससे कहता है कि वह नायरा से मिलने आया है. छोरी कार्तिक को भगवान गणेश की कहानी के बारे में बताती है जहां उसने माता पार्वती की रक्षा की थी और भगवान शंकर को मिलने की अनुमति नहीं दी थी.

दूसरी तरफ आदित्य, कीर्ति को ब्लैकमेल कर रहा है. नायरा को आदित्य को एक्‍सपोज करना चाहती हैं. यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्‍या आदित्‍य नायरा को सच्‍चाई बतायेगा. आदित्य अपने गंदे इरादों के साथ वापस आ गया है. उसका मुख्य मकसद कीर्ति से कृष को छीनना है. दरअसल कृष, आदित्य और कीर्ति का बच्चा है और वह अब कीर्ति को ब्लैकमेल कर रहा है. आदित्य की वापसी के साथ, नक्ष और कीर्ति का रिश्ता अब खतरे में है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola