Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीआरपी के ऊपर-नीचे होने पर मनीष गोयनका बोले- 'जो कहे कि इससे फर्क नहीं पड़ता…

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर सचिन त्यागी ने टीआरपी की स्थिति और इसके साथ आने वाले दबाव के बारे में बात की. उन्होंने कहा, मैं अपने आपको कितना भी धुरंधर एक्टर मानता रहूं, लेकिन अगर मुझे कोई काम ही नहीं मिल रहा, तो फिर इसका क्या मतलब?

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है 16 सालों से टीवी पर आ रहा है. शो हिना खान और करण मेहरा से शुरू हुई थी और अब रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला इसमें लीड रोल निभा रहे हैं. शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. अभी भी हर हफ्ते सीरियल टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में शामिल रहता है. शो में मनीष गोयनका का किरदार सचिन त्यागी निभाते हैं. शो से एक लंबे समय से वह जुड़े हुए हैं. उन्होंने टीआरपी की स्थिति और इसके साथ आने वाले दबाव के बारे में बात की.

सचिन त्यागी ने कही ये बात

सचिन त्यागी ने टेलीचक्कर से एक इंटरव्यू में कहा, “और तरीका क्या है आपको आंकने का? मैं यहां पर आया, अगर आप मेरे मुंह पर माइक नहीं अड़ाओगे, एक बार, दो बार, चार बार, तो मुझे ऐसा लगेगा कि शायद मैं कुछ नहीं हूं. नहीं, सीरियल नंबर 1, नंबर 2, नंबर 3, या टॉप 3-4-5 में नहीं होगा तो ऐसा ही लगता है कि और क्या वेलिडेशन है? आपको कुछ आता है या आपका कोई काम लोगों को पसंद आ रहा है, इसका प्रमाण क्या है? इसका प्रमाण यही है – या तो लोग आपको पसंद करें, या आपका सीरियल देखें, या आते-जाते लोग आपके साथ फोटो खिंचवाएं बाकी, मैं अपने आपको कितना भी धुरंधर एक्टर मानता रहूं, लेकिन अगर मुझे कोई काम ही नहीं मिल रहा, तो फिर इसका क्या मतलब? फिर तो मैं सिर्फ एक भ्रम में जी रहा हूं, है ना?”

सचिन त्यागी बोले- बहुत फर्क पड़ता है टीआरपी के ऊपर-नीचे जाने से…

सचिन त्यागी ने आगे कहा, ”बहुत फर्क पड़ता है टीआरपी के ऊपर-नीचे जाने से. खुशी जो है, उसमें फर्क है बाकी जो है जो ये कह दें कि कोई फर्क नहीं पड़ता वह झूठ बोल रहा है.” वहीं, अगर ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा, अरमान को शिवानी के बारे में बताना चाहती है. हालांकि उसे लगता है कि जब उसे कावेरी के फरेब के बारे में पता चलेगा तो वह कैसे रिएक्ट करेगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola