Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के पास से सगाई की अंगूठी चुरा लेगी ये शख्स, अरमान करेगा प्लान फेल

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान और अभीरा की सगाई की तैयारियां शुरू हो चुकी है. अरमान काफी महंगी रिंग लेता है, जिसे रखने की जिम्मेदारी अभीरा को मिलती है, लेकिन रूही उसे चुरा लेती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही कुछ दिलचस्प एपिसोड दर्शकों को देखने को मिलेंगे. हमने देखा है कि कैसे दादीसा आखिरकार अभीरा और अरमान की शादी कराने के लिए राजी हो गई है. रोहित ने उनसे ऐसा करवाया, क्योंकि उनका मानना ​​था कि तभी रूही उसके साथ आगे बढ़ पाएगी. हालांकि, रूही केवल अरमान के करीब आने के लिए रोहित का इस्तेमाल कर रही है. वह हर रोज अलग प्लान बना रही है, जिससे वह अरमान के करीब आ जाए और उनकी शादी टूट जाए.

अभीरा का नाम बदलने वाला रूही का प्लान हुआ फेल

रूही ने दादीसा को अभीरा के खिलाफ भड़काया और उन्हें अभीरा का नाम बदलने के लिए प्रेरित किया. वह जानती थी कि अभीरा को यह पसंद नहीं आएगा और वह दादीसा के फैसले को रिजेक्ट कर देगी. हालांकि, रूही का ये प्लान फेल हो गया, क्योंकि रक्षा बंधन के दौरान, अनुपमा ने इस विषय को उठाया और अभीरा के लिए स्टैंड लिया. अरमान ने भी दादीसा के फैसले को गलत बताया और कहा कि अगर आपने नाम चेंज किया, तो वह भी अपना नाम बदल देगा. इससे दादीसा को अपना फैसला वापस लेना पड़ा और रूही इस बात से नाराज थी.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

अरमान-अभीरा की सगाई की तैयारियां हुई शुरू

हमने आगे देखा कि रूही अभीरा के लिए मुसीबतें खड़ी करने के लिए और प्लान्स बना रही थी और रोहित के प्रति अपने प्यार का दिखावा करती जा रही थी. इधर अभीरा और अरमान की सगाई की तैयारियां शुरू हो गईं और हमने देखा कि जब अरमान ने करोड़ों की सगाई की अंगूठियां चुनीं तो अभीरा को झटका लगा. अभीरा को अरमान की अंगूठी अपने पास रखने की जिम्मेदारी दी गई थी और वह डरी हुई थी.

सगाई की अंगूठी चुरा लेगी ये शख्स

उसने अंगूठी को संभालकर रखने का फैसला लिया, लेकिन चोर घर आते हैं और अंगूठी चुराने की कोशिश करते हैं. हालांकि, अभिरा उनसे लड़ती और भगा देती है. राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि अभीरा जाग जाएगी और पाएगी कि अंगूठी गायब है. हम देखेंगे कि रूही ने अभीरा को परेशान करने के लिए अंगूठी चुरा ली है, लेकिन अरमान को इस मामले के बारे में पता चल जाएगा और अपनी पत्नी का साथ देने के लिए रूही से भिड़ेगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के इस एक्टर को आया हार्ट अटैक, बोले- 2-3 अस्पताल बदले लेकिन…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola