Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही-रोहित के बेटे का नाम होगा रूहान, हमेशा के लिए अलग होंगे अभीरा-अरमान
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि रूही फाइनली अपने बेटे को हासिल कर लेती है. वह दक्ष का नाम बदलकर रूहान रखने का फैसला करती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. जहां पोद्दार परिवार को पता चल गया कि दक्ष अभीरा और अरमान नहीं बल्कि रोहित और रूही का बेटा है. अभीरा इस न्यूज से बुरी तरह टूट गई हैं. वह अपने बच्चे को लेकर मसूरी जाने का फैसला करती है, लेकिन अरमान और कृश उसे घर लेकर आते हैं.
रूही को दक्ष वापस दे देती है अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, रूही अपने बेटे का इंतजार कर रही होती है. जैसे ही वे लोग आते हैं, रूही दोड़ती है और अपने बच्चे को गले लगाती है. अभीरा का दिल टूट जाता है और वो रोने लगती है. बाद में, अभीरा अरमान पर आरोप लगाती है कि उसकी वजह से उसने दो बच्चों को खोने का दर्द सहा है. वह यह भी कहती है कि उसकी वजह से एक मां अपने बच्चे को आखिरी बार अलविदा तक नहीं कह पाई.
दक्ष का नाम बदलेगी रूही
अभीरा इतनी बुरी तरह टूट गई है कि वह न तो अब अरमान के साथ रहना चाहती है, न ही पोद्दार हाउस में. वह अपने पति से अलग होने का फैसला करेगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा मोड़ सामने आएगा, क्योंकि रूही बच्चे का नाम बदलने का फैसला करेगी. अरमान और अभीरा के प्रति बढ़ती नाराजगी को दिखाते हुए वह दक्ष का नाम रूहान रखेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










