Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान की बेगुनाही का खुलासा करेगा ये शख्स, पोद्दार परिवार जान जाएगा रोहित की करतूत
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दक्ष को रूही संभाल नहीं पाती. रोहित उससे कहता है कि बच्चे को अभीरा के पास ले जाना चाहिए. इस बात पर वह गुस्सा हो जाती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा बेहोश हो जाती है और अभीर उसे ले जाता है. वह स्वर्णा के सामने विनती करता है कि उसे अभीरा के पास रहने दे, लेकिन वह उसक बात नहीं सुनती. कावेरी, अरमान को गुस्से में थप्पड़ मारती है. वह उसपर अभीरा की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाती है. दादा सा कहती है कि दक्ष की सच्चाई अब सबके सामने आ चुकी है. अरमान दादा सा की डांट सुनता है.
रोहित और अरमान की बातें सुनेगा ये शख्स
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित, अरमान को पूरे परिवार को सच्चाई बताने के लिए कहता है. रोहित कहता है बातों को छिपाकर रखने से चीजें और खराब हो जाएगी. रोहित कहता है उसे बता देना चाहिए कि उसने ही अभीरा को दक्ष दिया था. अरमान उसकी बात से असहमत होता है. अरमान कहता है कि वह नहीं चाहता कि दक्ष को बड़े होने पर ये बात पता चलें और वह अपने पिता से नफरत करें. अरमान ये कहकर वहां से चला जाता है और उन दोनों की बातें मनोज सुन लेता है.
विद्या से ये वादा लेगी रूही
दक्ष को रूही संभाल नहीं पाती. रोहित उससे कहता है कि बच्चे को अभीरा के पास ले जाना चाहिए. इस बात पर वह गुस्सा हो जाती है. पोद्दार परिवार को लगता है कि रूही, दक्ष के साथ घुलमिल नहीं पाई है. यह देखकर मनोज सच्चाई को बताने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करता है. रूही बार-बार अभीरा का नाम सुनकर चिढ़ जाती है और विद्या से वादा लेती है कि अभीरा उसके बच्चे के पास कभी नहीं आएगी. कावेरी विद्या के फैसले की आलोचना करती है. दादी सा विद्या से कहती है वह अभीरा को ऐसी सजा क्यों दे रही है. रूही कहती है हर बार अभीरा का ही दर्द सबको क्यों दिखता है और उसका दुख किसी को नजर नहीं आता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










