Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के बच्चे को बिस्तर से गिरने के लिए छोड़ देगी रूही, रोहित और अरमान हो जाएंगे शॉक्ड

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अपने बच्चे के साथ खुश देखकर रूही को जलन होती है. उसे लगता है उसका बच्चा कैसे बच गया. वह खुद को अभीरा के बच्चे से दूर कर लेती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और रूही अस्पताल से पोद्दार हाउस आ चुके हैं. अभीरा ने अपना बच्चा खो दिया है. रोहित, अरमान और अभीरा को अपना बच्चा दे देता है क्योंकि रूही कोमा में होती है. अभीरा को नहीं मालूम कि उसके पास रूही का बेबी है. बच्चे के नामकरण समारोह में रूही कोमा से बाहर आ जाती है और अपने बच्चे को खोजने लगती है.

अभीरा के बच्चे से नफरत करने लगेगी रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही के कोमा से बाहर आने के बाद अभीरा उसे अपना बेबी दे देती है. रूही उस बच्चे को लेने से मना कर देती है. रूही धीरे-धीरे अभीरा के बच्चे से नफरत करने लगेगी. उसे लगेगा कि उसके बच्चे की मौत हो गई और अभीरा का बच्चा कैसे बच गया. उसे अभीरा की खुशियों से जलन होने लगेगी. वह उस बच्चे को नापसंद करने लगेगी और उसे गोद में भी लेने से मना कर देगी.

रूही की इस हरकत को देखकर अरमान और रोहित हुए शॉक्ड

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा के बच्चे से रूही सारे रिश्ते खत्म कर देगी. रूही बच्चे से दूर रहना शुरू कर देगी. एक बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अभीरा का बच्चा बिस्तर पर अकेला होता है. वह बहुत रोता रहता है, लेकिन अभीरा किचन में होती है और बच्चे की आवाज नहीं सुनती. वह बच्चा बिस्तर के किनारे पहुंच जाता है और गिरने ही वाला होता है, तभी रूही की नजर उसपर पड़ती है. रूही उस बच्चे को अनदेखा करके वहां से चली जाती है. तभी रोहित और अरमान आकर उस बच्चे को बिस्तर से गिरने से बचा लेते है. हालांकि रूही का ये बर्ताब देखकर अरमान और रोहित काफी दुखी होते है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खोया अपना बच्चा, अरमान ने खोला राज; क्या रूही मानेगी रोहित की बात?

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित दिल पर पत्थर रखकर करेगा ये काम, रूही के बच्चे को लेकर पोद्दार परिवार में एंट्री लेगी अभीरा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola