Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित ने शो में लीप के बाद अरमान-अभिरा की नई जर्नी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये तो बस शुरुआत है

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभिरा की नई शुरुआत का नया प्रोमो सामने आया है. इस बीच शो में अरमान का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित पुरोहित ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “ये तो बस शुरुआत है.”
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपनी बदलती कहानी, इमोशनल ड्रामा और मजबूत किरदारों के कारण लंबे वक्त से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. मौजूदा ट्रैक में फोकस अरमान और अभिरा के रिश्ते पर है और फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि गीतांजलि की एग्जिट के बाद आने वाले एपिसोड्स में उनके बीच क्या नया देखने को मिलेगा.
इस बीच अरमान का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित पुरोहित ने शो में लीप के बाद होने वाली नई शुरुआत को लेकर एक इमोशनल नोट शेयर किया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ लिखा.
अरमान और अभिरा की नई शुरुआत
शो के निर्माताओं की ओर से जारी किए गए नए प्रोमो में अरमान और अभिरा के रिश्ते का एक नया चैप्टर शुरू होते दिखाई दे रहा है. वीडियो में अरमान, अभिरा के साथ सुलह करने और उनके रिश्ते को फिर से मजबूत बनाने की कोशिश करते नजर आता है. दोनों के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री शो की सबसे बड़ी ताकत रही है. दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अरमान किस तरह अभिरा का भरोसा दोबारा जीतता है. प्रोमो से साफ है कि आगे कहानी में कई नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आने वाले हैं, जो उनके रिश्ते की फिर से परीक्षा लेंगे.
शो की नई शुरुआत पर क्या बोले रोहित पुरोहित?
अरमान का किरदार निभा रहे अभिनेता रोहित पुरोहित ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा, “पिछला महीना मेरे लिए काफी घटनाओं से भरा रहा… देर रात तक शूटिंग, सुबह-सुबह रिहर्सल, अवॉर्ड फंक्शन और घर में नन्हे मेहमान का आगमन. लेकिन मैंने खुद पर काम करना नहीं छोड़ा. यह अंत नहीं है, बस एक नई शुरुआत है. प्रेरित रहें, खुद को आगे बढ़ाते रहें- कोई बहाना नहीं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










