Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फिर से पोद्दार हाउस छोड़कर जाने की कोशिश करेगा रोहित, इन 2 शख्स की वजह से रूक जाएंगे कदम
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jul 2024 12:52 PM
Romiit Raaj on re entry Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की कहानी में अब एक और किरदार की एंट्री हो गई है. अभीरा, अरमान, रूही की जिंदगी में रोहित आ गया है. रोहित अपने भाई को सौतेला कहता है और ये सुनकर अरमान हर्ट हो जाता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान के भाई रोहित की वापसी हो गई है. रोहित के आने से सब काफी खुश है क्योंकि सबने सोच लिया था कि रोहित अब इस दुनिया में नहीं है. रोहित वापस तो आ गया है, लेकिन उसे लगता है अरमान ने उसे धोखा दिया है. वहीं, दादी सा रूही को वापस पोद्दार हाउस आने के लिए कहती है. रूही, रोहित की पत्नी है. रूही उससे प्यार नहीं करती और रोहित ये बात जानता है. रोहित ये बात जानने के बाद ही पोद्दार हाउस छोड़कर चला गया था.
पोद्दार हाउस छोड़कर जाने की कोशिश करेगा रोहित
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, रोहित को समझाने की कोशिश करती है कि उसे अचानक घर छोड़कर नहीं जाना चाहिए. अभीरा कहती है इसकी वजह से घरवालों को काफी तकलीफ होगी. रोहित ये जानकर रोने लगता है और बेहोश हो जाता है. रूही आकर रोहित को संभालती है. जब उसे होश आता है तो देखता है रूही उसके पास है. रोहित उससे कहता है वेलकम बैक वाइफी. अब देखना होगा कि रोहित ने ये यह व्यंग्य के तौर पर कहा या उसने सच में रूही को फिर से अपना लिया.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी
अरमान को बुरा-भला कहेगा रोहित
अभीरा से अरमान पूछता है कि क्या रोहित सारी सच्चाई जानता है. अभीरा उसे संभालती है और रोहित को थोड़ा वक्त देने के लिए कहती है. अरमान, रोहित से बात करने जाता है और सोचता है कि उसकी गलतफहमी दूर करनी चाहिए. मनीषा कहती है कि रोहित अरमान से बात कर सकता है. दूसरी तरफ कावेरी, विद्या से रोहित या अरमान दोनों में किसका साथ देगी, ये सवाल पूछती है. विद्या सोच में पड़ जाती है. वहीं, अरमान, रोहित से बात करने जाता है और रोहित उसे धक्का दे देता है. रोहित अपने भाई अरमान को सौतेला कहता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है का एपिसोड आप स्टार प्लस पर रात 9:30 बजे देख सकते हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










