Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने अचानक शो छोड़ने पर अब जाकर तोड़ी चुप्पी, कहा- यकीन है कि आप…

Romiit Raaj on re entry Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में कई चौंकाने वाले ट्विस्ट और टर्न आए. जिन्होंने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया. जहां गणगौर पूजा के दौरान बम विस्फोट होता है. जिसमें रोहित की मौत हो जाती है. इसी के साथ सीरियल से रोमित राज का भी पत्ता कट जाता है. अब उन्होंने सीरियल छोड़ने को लेकर बात की और दर्शक को धन्यवाद दिया.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित पोद्दार की भूमिका निभाने वाले रोमित राज ने हाल ही में शो छोड़ने की घोषणा की. उनका जाना दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाला था. अब एक्टर ने सीरियल क्विट करने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें उन्हें कुल लुक में स्पॉट किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “सभी को नमस्कार. आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आप लोग सब इतना प्यार मुझे भेज रहे हैं, उस प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.” ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर, रोहित पोद्दार के रूप में मेरी जर्नी बहुत ही प्यारी थी. मुझे बहुत अच्छे सीन मिले और वास्तव में एक अभिनेता के रूप में मुझे चुनौती दी. मैं बहुत खुश हूं कि आप लोगों ने अपने दिल में मुझे जगह दी और इतना सारा प्यार दिया. मुझे पूरा यकीन है कि आप सभी के आशीर्वाद और प्यार से मैं जल्द ही एक नया शो करूंगा. आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.” सीरियल के हाल ही के एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आया. जिसमें गणगौर कार्यक्रम के दौरान बम विस्फोट हुआ. इसमें रोहित की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: जालियांवाला बाग की दर्दनाक कहानी दिखाएंगे अक्षय कुमार, ट्रेलर ने मचाया तहलका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










