इस दिन से शुरू होंगे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए एपिसोड, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo : टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शूटिंग शुरू कर दी गई है. शो का प्रोमो सामने आ चुका है. शो की टीम ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ये बताया गया है कि किस दिन से शो दर्शक देख सकते है. वहीं इस बार शो में शिवांगी जोशी यानी नायरा डबल रोल में दिखेंगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo : टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शूटिंग शुरू कर दी गई है. शो का प्रोमो सामने आ चुका है. शो की टीम ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ये बताया गया है कि किस दिन से दर्शक शो देख सकते है. वहीं इस बार शो में शिवांगी जोशी यानी नायरा डबल रोल में दिखेंगी.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो में शिवांगी जोशी डबल रोल नायरा और टीना के किरदार में नजर आनेवाली हैं. नायरा कार्तिक को बिजनेस डील दिलवाने के लिए एक नया नाटक शुरू करती है. इस शो को फैंस 13 जुलाई से रात 9:30 बजे से देख सकते है.
https://www.instagram.com/p/CCEUjl3oCIC/
प्रोमो में नायरा को एक तरफ भोली-भाली और परम्पराओं को मानने वाली किरदार के रूप में दिखाया गया है. वहीं दूसरी तरफ टीना के किरदार में वह एक आम लड़की की भूमिका में हैं, जो अपने पति से बेहद प्यार करती है.
Also Read: TMKOC : जानें एक एपिसोड से कितना कमाते हैं ‘आत्माराम भिड़े’
बता दें कि हाल ही में खबर आईं थी कि शिवांगी जोशी शो को जल्द ही अलविदा कह सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस नयी कहानी के अनुसार, एक नई अभिनेत्री शो में प्रवेश करेंगी और धीरे-धीरे उसके और कार्तिक (मोहसिन खान) के बीच केमेस्ट्री बन जाएगी. जिसके बाद शिवांगी के नायरा के किरदार को धीरे-धीरे दरकिनार कर दिया जाएगा. लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग गया. शो के प्रोमो ने साफ कर दिया कि शिवांगी शो को छोड़ कर कही नहीं जा रही है.
गौरतलब है कि, शिवांगी साल 2016 में अक्षरा (हिना खान) और नैतिक (करण मेहरा) की बेटी के रूप में शो में इंट्री की थी. हालांकि, उनकी एंट्री के बाद हिना जो लंबे 8 साल से अक्षरा का किरदार निभा रही थीं, उन्होंने अपना किरदार मोनोटोनस पाया और शो छोड़ दिया. इसके बाद शो की कहानी पूरी तरह से नायरा और कार्तिक की प्रेम कहानी पर केंद्रित हो गई और लोगों ने इस पसंद भी किया. शो की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई कि इसकी कहानी जिस ओर मुड़ी लोग भी उसी ओर मुड़ गए.
Posted By: Divya keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




