ePaper

TMKOC : जानें एक एपिसोड से कितना कमाते हैं 'आत्माराम भिड़े'

Updated at : 01 Jul 2020 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
TMKOC : जानें एक एपिसोड से कितना कमाते हैं 'आत्माराम भिड़े'

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Mandar Chandwadkar : तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप शो में से एक है. गोकुलधाम सोसायटी के शिक्षक और सेक्रेटरी आत्माराम तुकाराम भिड़े ने शो के जरिए अपनी अलग पहचान बना ली है. भिड़े का असली नाम मंदार चंदवादकर (Mandar Chandwadkar) हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में आत्माराम तुकाराम भिड़े एक एपिसोड का कितना लेते है.

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Mandar Chandwadkar : तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप शो में से एक है. गोकुलधाम सोसायटी के शिक्षक और सेक्रेटरी आत्माराम तुकाराम भिड़े ने शो के जरिए अपनी अलग पहचान बना ली है. भिड़े का असली नाम मंदार चंदवादकर (Mandar Chandwadkar) हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में आत्माराम तुकाराम भिड़े एक एपिसोड का कितना लेते है.

एक एपिसोड के लिए इतना लेते हैं ‘आत्माराम भिड़े’

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मंदार 20 करोड़ के संपत्ति के मालिक हैं. मन्दार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक एपिसोड के लिए 45 हज़ार रुपए प्रति एपिसोड फीस लेते हैं. इसके अलावा मंदार बहुत से अवार्ड समारोह में भी अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुके हैं. मन्दार बहुत सी लग्जरी कारों के भी मालिक हैं. वहीं, शो में लोग उनको बहुत पसंद करते हैं. शो में भिडे की पत्नी माधवी का रोल एक्ट्रेस सोनालिका जोशी ने निभाया है.

इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग को अपनाया

बता दें कि 27 जुलाई साल 1976 को मुंबई में जन्मे मन्दार चंदवादकर इंजीनियर है. वे कॉलेज के दिनों से एक्टिंग के शौकीन थे. मंदार ने अपना एक थिएटर ग्रुप भी बनाया, उन्होंने इसका नाम प्रतिबिम्ब रखा. इस दौरान वे मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी करते रहे.

Also Read: TMKOC: तो इस वजह से ‘तारक मेहता’ शो से बाहर होने वाली थी ये एक्ट्रेस, फिर ऐसे मां ने की थी मदद

डिग्री लेने के बाद मंदार ने 3 साल तक दुबई में काम भी किया. वे सन् 1997 से 2000 तक दुबई में रहे. लेकिन एक्टिंग करने का चाह उन्हें वापस भारत लेकर आ गई. यहां उन्होंने हिंदी, मराठी और अंग्रेजी तीनों लेंग्वेज में प्ले किये.

मन्दार चंदवादकर की रियल लाइफ

मन्दार चंदवादकर अपनी रियल लाइफ वाइफ स्नेहल को अपना लकी चार्म मानते हैं और वो इंदौर की रहने वालीं हैं. इस कपल का एक बेटा पार्थ है. स्नेहल भी काफी वक्त से एक्टिंग से जुड़ी रही हैं. सोशल मीडिया पर स्नेहल की एक्टिंग के कई वीडियो भी मौजूद हैं.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘बिग बॉस’ फेम इस एक्टर की गर्लफ्रेंड थीं ‘बबिता’, मारपीट-झगड़ा के कारण टूट गया था रिश्ता

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola