ePaper

शिवांगी जोशी की इतनी थी पहली सैलरी, देहरादून में स्टेज शो करती थी एक्ट्रेस

Updated at : 18 Dec 2022 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
शिवांगी जोशी की इतनी थी पहली सैलरी, देहरादून में स्टेज शो करती थी एक्ट्रेस

शिवांगी जोशी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो देहरादून में थीं तो स्टेज शोज करती थीं जिसके लिए उन्हें 5 हजार रुपये मिलते थे. शिवांगी ने साल 2016 में अक्षरा (हिना खान) और नैतिक (करण मेहरा) की बेटी के रूप में शो में इंट्री की थी.

विज्ञापन
undefined

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से लोगों का दिल जीत रही शिवांगी जोशी आज इंडियन टेलीविजन का जानामाना नाम हैं. वो शो में पहले नायरा और अब सीरत का किरदार निभा रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी पहली सैलरी कितनी थी.

undefined

शिवांगी जोशी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो देहरादून में थीं तो स्टेज शोज करती थीं जिसके लिए उन्हें 5 हजार रुपये मिलते थे. शिवांगी ने साल 2016 में अक्षरा (हिना खान) और नैतिक (करण मेहरा) की बेटी के रूप में शो में इंट्री की थी. उन्होंने इसी शो में सीरत की भी भूमिका निभाई थी.

undefined

शिवांगी जोशी के एक्टिंग करियर की बात करें तो साल 2013 में वह ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ में नजर आईं थीं. अभिनेत्री सीरीयल ‘बेगुसराय’ में भी नजर आईं थी जिसमें उन्‍होंने पूनम ठाकुर का रोल निभाया था. वो बालिका वधू 2 में आनंदी के किरदार में भी नजर आई थीं. हालांकि ये शो जल्द ही ऑफ एयर हो गया था.

undefined

शिवांगी, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में दिखी थी. हालांकि वो शो से कुछ हफ्ते बाद ही बाहर हो गई थी. लेकिन उनकी मौजूदगी को प्रशंसकों ने सराहा. शिवांगी फिलहाल किसी शो में नजर नहीं आ रही हैं, हालांकि वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं.

undefined

उनके सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर 7.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं. वो काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं और खूब कमेंट्स करते हैं.

undefined

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी ये रिश्ता क्या कहलाता है में काफी पसन्द किया गया था. खबरें थी कि रियल लाइफ में दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. लेकिन शिवांगी ने इसे सिर्फ अफवाह बताया था.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola