Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की 'नायरा' कर रही हैं शादी? ब्राइडल लुक में देख फैंस बोले- उफ ये नूर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2021 11:58 AM
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो दुल्हन के गेटअप में दिख रही है. शिवांगी इस लुक में फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.
Shivangi Joshi Bridal Look Video: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नायरा की भूमिका से अपनी पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. शिवांगी इन दिनों दुबई में वेकेशन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो दुल्हन बनी हुई दिख रही है.
शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्राइडल लुक में एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो शेयर कर कैप्शन में एक्ट्रेस ने ब्लू हार्ट बनाया है. इस वीडियो में वो दुल्हन जैसी सजी हुई दिख रही है और उनका मेकअप भी काफी सूट कर रहा है. ब्लू और क्रीम कलर के लहंगे में एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है.
https://www.instagram.com/p/CV2BXuFgcNK/
वीडियो में शिवांगी जोशी आलिया भट्ट के एक डायलॉग पर लिपसिंक करती हुई दिख रही है. वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, पटाखा कुडी. एक यूजर ने लिखा, अच्छी नहीं, बहुत अच्छी लग रही आप. एक यूजर ने लिखा, उफ, उफ ये नूर ये अदा. एक यूजर ने लिखा, सुन्दर- सुन्दर ये हसीना बड़ी सुन्दर. कई यूजर्स ने उन्हें दिवाली की बधाई भी दी.
Also Read: Anupama की बहू ‘किंजल’ का दिवाली लुक वायरल, एथनिक ड्रेस में लग रही बेहद हसीन, PHOTOS
इससे पहले शिवांगी जोशी ने अपनी कई ग्लैमरस फोटोज पोस्ट की थी. तसवीरों पर फैंस ने जमकर कमेंट किया था. फोटोज में एक्ट्रेस रेगिस्तान में फोटोशूट करवाते दिखी थी. शिवांगी ने स्टाइलिश ड्रेस भी पहना था. इस लुक में वो बला की खूबसूरत लगी थी.
वहीं, शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ये रिश्ता क्या कहलाता है शो छोड़ चुके है और फैंस उन्हें फिर से देखने के लिए काफी उत्साहित है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस और मोहसिन ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकते है. हालांकि इसपर दोनों की तरफ से कुछ कहा नहीं गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










