Exclusive: गोविंदा पर बढ़ती निगेटिविटी के बीच जॉनी लीवर ने खोला पुराना राज, बोले- ‘हम दिन में 5...‘

Updated:
विज्ञापन

गोविंदा-जॉनी लीवर

सोशल मीडिया पर गोविंदा को लेकर हो रही बातों के बीच उनके पुराने दोस्त और को-स्टार जॉनी लीवर ने गोविंदा की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया के दौर में किसी स्टार के बारे में राय बनते देर नहीं लगती. गोविंदा भी इन दिनों कुछ ऐसी ही चर्चाओं के बीच हैं. उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. लेकिन इसी बीच उनके पुराने दोस्त और को-स्टार जॉनी लीवर ने गोविंदा के साथ बिताए दौर को याद किया है और उनकी जमकर तारीफ की है.

जॉनी लीवर ने गोविंदा को सिर्फ एक अच्छे अभिनेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार के रूप में याद किया जिसकी बराबरी करना आज भी आसान नहीं है. उन्होंने कहा, “बेहतरीन आर्टिस्ट गोविंदा हैं. अभी तक उनकी तरह डांसर कोई नहीं मिल पाया है. उनकी बॉडी ऑफ वर्क बेहतरीन रही है.”

‘समय की बात है, वो आपसे क्या करवा जाए...’

गोविंदा को लेकर हो रही निगेटिविटी पर बात करते हुए जॉनी ने उनकी मौजूदा स्थिति को समय से जोड़कर देखा. उन्होंने कहा कि समय की बात है कि वह इंसान से क्या करवा दे. जॉनी के मुताबिक, गोविंदा उनके दोस्त हैं और दोनों की बातचीत आज भी होती रहती है.

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ता आज भी बना हुआ है. जॉनी ने कहा कि गोविंदा के बच्चे और उनकी बेटी साथ में काम कर रहे हैं. यानी फिल्मों के दौर की दोस्ती आज भी किसी न किसी रूप में कायम है.

एक दिन में 5 फिल्मों की शूटिंग, फिर रातभर डबिंग!

जॉनी लीवर ने गोविंदा के साथ काम करने के उस दौर का किस्सा भी सुनाया, जब दोनों के पास काम की भरमार थी. उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वह और गोविंदा एक दिन में पांच-पांच फिल्मों की शूटिंग किया करते थे.

जॉनी ने कहा, “मैंने और गोविंदा ने एक साथ बहुत फिल्म किया है. एक प्रोड्यूसर को हम दो-दो घंटों का शेड्यूल दिया करते थे.”

मतलब एक फिल्म का शूट खत्म हुआ और दूसरी फिल्म के सेट पर पहुंच गए. दिन की शूटिंग खत्म होने के बाद भी काम खत्म नहीं होता था. जॉनी ने बताया कि रात में वक्त बचता तो किसी न किसी फिल्म की डबिंग के लिए चले जाते थे. कई बार पूरी रात डबिंग स्टूडियो में गुजरती और वहां से सीधे सुबह सेट पर पहुंच जाते.

जॉनी का ये किस्सा सिर्फ गोविंदा की तारीफ नहीं है, बल्कि उस दौर की इंडस्ट्री की मेहनत की भी तस्वीर दिखाता है. आज जब सोशल मीडिया पर गोविंदा को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं, ऐसे में जॉनी लीवर की ये बातें उनके शानदार काम, डांसिंग और बॉडी ऑफ वर्क की याद दिलाती हैं.

कभी पर्दे पर गोविंदा और जॉनी लीवर की जोड़ी दर्शकों को खूब हंसाती थी. आज जॉनी का ये सपोर्ट उसी पुरानी दोस्ती की एक झलक दिखाता है.


विज्ञापन
नेहा वर्मा

लेखक के बारे में

By नेहा वर्मा

Neha Verma is an entertainment journalist with over 11 years of experience in Bollywood and digital journalism. She has worked with leading media brands including Aaj Tak, Navbharat Times and Dainik Jagran, reporting on celebrities, films, television and the wider entertainment industry. Known for her exclusive stories and breaking news coverage, she has worked in both Delhi and Mumbai. She currently heads the Entertainment section at Prabhat Khabar Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola