Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान का बड़ा आरोप, अभीरा बनी मायरा के दर्द की वजह?

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Feb 2026 9:22 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में कोर्ट के फैसले के बाद भी अभीरा और मायरा की दूरी बढ़ती जा रही है. अरमान ने अभीरा को मायरा से दूर रहने की चेतावनी दी. दूसरी तरफ विद्या नहीं चाहती कि अभीरा और मायरा मिले.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कोर्ट से कस्टडी मिलने के बाद अभिरा इमोशनल हो जाती है. वह अरमान से कहती है कि उसे मायरा से मिलने दिया जाए. अरमान उसे मना कर देता है. अरमान उसपर आरोप लगाता है कि जब मायरा को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब अभीरा उसके साथ नहीं थी. वह याद दिलाता है कि मायरा अब भी इस बात को नहीं भूल पाई है कि उसकी मां ने किसी और बच्चे को उससे ऊपर चुना था.

अभीरा से नहीं मिलेगी मायरा

मायरा, अभीरा को देख लेती है. अभीरा उसे गले लगाने की कोशिश करती है, लेकिन मायरा उसे धक्का देकर सड़क पर भाग जाती है. हादसा होते-होते बचता है और अरमान सही समय पर आकर मायरा को बचा लेता है. अरमान गुस्से में अभीरा पर आरोप लगाता है कि उसकी वजह से मायरा को फिर से परेशानी हो रही है. अरमान कहता है कि अभीरा उसकी बेटी के लिए अपशकुन बन गई है. मायरा, अरमान से घर चलने की जिद करती है, जिससे अभीरा टूट जाती है. दूसरी तरफ अभीरा, विद्या से कहती है कि उसे मायरा से मिलने दिया जाए.

विद्या चलेगी नयी चाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, मायरा से कहती है कि डॉक्टर्स ने मायरा को टेंशन नहीं लेने के लिए कहा है. विद्या, अभीरा को मायरा से दूर रहने के लिए कहती है. विद्या कहती है कि अगर वह सच में मायरा से प्यार करती है तो उसे सामने आने से बचना होगा. दूसरी तरफ मायरा टीनएज में कदम रख रही है. मायरा को समझ नहीं आता कि उसके मन में जो सवाल है वह किससे पूछे. काजल, विद्या, मनीषा उसे शॉपिंग कराने ले जाती है. अभीरा भी मुक्ति को शॉपिंग कराने लेकर जाती है. मुक्ति और अभीरा को साथ देखकर मायरा काफी भावुक हो जाती है. उसे लगता है कि उसकी मां उसके साथ क्यों नहीं है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से अलग हुए अभीरा-अरमान, सालों बाद खुला राज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola