Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु- अभीर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इस शख्स को चलेगा पता, रूही देगी घरवालों को गुड न्यूज

Updated:
विज्ञापन
after charu Surekha quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

after charu Surekha quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही बेहोश हो जाती है और उसको अस्पताल ले जाया जाता है. परिवार वाले परेशान हो जाते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि परिवार वाले रूही को अस्पताल लेकर जाते हैं. संजय, अरमान और अभीरा से भिड़ जाता है और कहता है कि वह दोनों पोद्दार परिवार का हिस्सा नहीं है. अरमान उससे कहता है कि उसे हमेशा फालूत का नाटक करना होता है. मनीष, संजय से कहता है कि अभीरा और रूही बहन है और ऐसे में अभीरा को उसके साथ रहने का हक है. मनीष उसे दक्ष को संभालने के लिए देता है. स्वर्णा, अभीरा से कहती है कि सरोगेसी वाली बात अगर सामने आती है, तो वह घरवालों को इस बारे में कैसे बताएगी.

चारु और अभीर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का चलेगा पता

सीरियल में दिखाया जाएगा कि कियारा, चारु से अचानक मिलती है. अभीर उसे देखकर छिप जाता है. कियारा, चारु से पूछती है कि वह कहां जा रही है. इसपर चारु कहती है कि उसकी एक जरूरी मीटिंग है. तभी कियारा को मनीष का फोन आता है और वह उसे रूही के बारे में बताता है. कियारा, चारु को अपने साथ चलने के लिए कहती है. अभीर ये सारी बातें सुन लेता है और वह भी उनका पीछा करते हुए हॉस्पिटल पहुंच जाता है. मनीष, अभीर से पूछता है कि वह उसका फोन क्यों नहीं उठा रहा था. तभी कियारा उससे पूछती है कि उसे रूही के बारे में कैसे पता चला.

रूही और अभीरा घरवालों से छिपाएगी ये बात

तभी रूही को होश आ जाता है और सबका ध्यान अभीर से हटकर रूही पर चला जाता है. डॉक्टर बताते हैं कि रूही मां बनने वाली है. सारा परिवार काफी खुश हो जाता है. रोहित को लगता है कि सरोगेसी वाली बात उसे पूरी फैमिली को बतानी चाहिए क्योंकि अभीरा और अरमान परिवार के आशीर्वाद के हकदार हैं. अभीरा और रूही उसके फैसले पर सहमति नहीं जताती है. दोनों कहते हैं कि इतनी जल्दी किसी से कुछ कहना नहीं चाहिए. रूही कहती है कि उस डर है कि कावेरी की रिएक्शन से कुछ दिक्कतें आ सकती है. रूही और अभीरा सच्चाई को छिपाने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें- शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से जुड़े इस शख्स का हुआ निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी और मौत की लड़ाई

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola