Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान के होने वाले बच्चे का दुश्मन बनेगा ये शख्स, रूही बनेगी मसीहा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि शिवानी, अभीरा को दुखी देखकर काफी निराश हो जाती है. वह भगवान से प्रार्थना करने मंदिर जाती है. दूसरी तरफ दक्ष का जन्मदिन मनाने के बारे में रूही और रोहित सोचते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अस्पताल में काफी भावुक हो जाती है. वह डॉक्टर से कहती है कि उसे कोई तरीका बताए जिससे वह मां बन सकती है. उसकी आंखों में आंसू भर जाते हैं. डॉक्टर उन्हें सरोगेसी के बारे में बताते हैं. डॉक्टर उससे कहते हैं कि ये तभी काम करेगा जब उनकी फैमिली या रिश्तेदार में से कोई सरोगेट मदर बनने के लिए तैयार हो जाता है. अभीरा और अरमान ये जानकर चौंक जाते हैं और इस बारे में सोचने लगते हैं.
डॉक्टर की बात सुन लेगा रोहित
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित डॉक्टर की बात सुन लेता है और सारी बातें समझने की कोशिश करता है. दूसरी तरफ शिवानी घर पर अभीरा और अरमान का इंतजार करती है. जब दोनों आते हैं तो उनके चेहरे पर निराशा देखकर वह काफी दुखी हो जाती है. शिवानी, अभीरा को गले लगा लेती है और उसे दिलासा देती है. शिवानी, अभीरा को हेल्पलेस देखकर काफी दुखी हो जाती है. वह मंदिर जाकर प्रार्थना करने का फैसला करती है. दूसरी तरफ रूही और रोहित, दक्ष को लेकर अरमान के घर आते हैं, ताकि सबके साथ वह उसका बर्थडे सेलिब्रेट कर पाए. अभीरा और अरमान, दक्ष को खूब सारा प्यार करते हैं.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं?
अभीरा-अरमान के होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचाएगी कावेरी
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही, अरमान और अभीरा के लिए बहुत बड़ा काम करेगी. वह उनके बच्चे की सरोगेट मदर बनने के लिए तैयार हो जाएगी. कावेरी को इस बारे में पता चल जाएगा और वह अरमान और अभीरा के बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगी. अभीरा और अरमान के माता-पिता बनने की जर्नी में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. क्या रूही की मदद से वह माता-पिता बनेंगे. क्या कावेरी अपने प्लान में सफल होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










