Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभीरा को कास्ट किए जाने पर जय सोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस शो की हकदार…
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Sep 2024 4:18 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर बीते दिनों जय सोनी को स्पॉट किया गया था. उनके आने से हर कोई खुश हो गया. उन्होंने अभीरा संग फोटोज भी खिंचवाई. अब एक्टर ने समृद्धि शुक्ला की तारीफ में ये बातें कही हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड अभीरा और अरमान की शादी पर बेस्ड है. जहां रूही की लाख कोशिशों के बाद भी दोनों की शादी हो गई. दर्शक समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इससे पहले अक्षरा, अभिमन्यु की कहानी दिखाई गई थी और अभिनव की बाद में एंट्री हुई. काफी कम वक्त में एक्टर सबसे पसंदीदा कैरेक्टर में से एक बन गए. हालांकि लीप की वजह से उन्हें जाना पड़ा. बीते दिनों जय सोनी को फिर से सेट पर देखा गया.
समृद्धि शुक्ला की तारीफ में क्या बोले जय सोनी
जय सोनी ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर गए और समृद्धि शुक्ला के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं. पिता-बेटी की जोड़ी को यूं देखकर फैंस बेहद उत्साहित हो गए. अब जय सोनी ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया जिसमें उन्होंने समृद्धि की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि समृद्धि ने बहुत अच्छा काम किया है और वह इस शो की हकदार है और यह शो भी उनका हकदार है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: इस शख्स को घर से निकालेगा रोहित, खुशी-खुशी शादी करेंगे अभीरा-अरमान
समृद्धि ने जय सोनी को लेकर क्या कहा
इससे पहले समृद्धि ने बॉलीवुडलाइफ को दिए इंटरव्यू में जय के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, “जय सोनी बस वहां से गुजर रहे थे. उनके पास कुछ स्टार परिवार अवार्ड्स की शूटिंग थी और उन्हें लगा कि सेट करीब है इसलिए वह हमसे मिलने आए. यह उनका बहुत अच्छा व्यवहार था. वह ठीक उसी समय आए जब अभrरा जब वह अपनी शादी के मंडप में जा रही थी तो हर कोई इसका मजाक उड़ा रहा था कि ‘कन्यादान के लिए सही वक्त पर आ गए’, लेकिन, वह एक शानदार अभिनेता हैं और उससे भी बेहतर इंसान हैं और उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. “
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










