Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की गिरती टीआरपी पर हर्षद चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक्टर्स को TRP का कोई...

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Dec 2023 2:32 PM

विज्ञापन

शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला अरमान और अभीरा का रोल ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा जा रहा है. शो में अरमान और अभीरा की शादी हो गई है और कहानी आगे बढ़ गई है. हालांकि दर्शक नयी कहानी को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और इस वजह से इसकी टीआरपी में भारी गिरावट देखी गई है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आ गया है और कहानी में बदलाव किया गया है. अब हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की लव स्टोरी का अंत हो गया है. दोनों ने अभिमन्यु और अक्षरा का किरदार करीब दो साल तक निभाया था. उनकी जगह शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला ने बतौर लीड जिम्मेदारी संभाली. अब शो में नये कास्ट में श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजूरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे है. हालांकि लीप के बाद कहानी दर्शकों को नयी पसंद आ रही है. इसकी टीआरपी भी लगातार गिर रही है. अब हर्षद ने इस पर रिएक्ट किया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है की गिरती टीआरपी पर क्या बोले हर्षद चोपड़ा

शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला अरमान और अभीरा का रोल ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा जा रहा है. शो में अरमान और अभीरा की शादी हो गई है और कहानी आगे बढ़ गई है. अक्षरा की मौत हो चुकी है और उनका किरदार खत्म हो गया है. हालांकि दर्शक नयी कहानी को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और इस वजह से इसकी टीआरपी में भारी गिरावट देखी गई है. फैंस लगातार हर्षद और प्रणाली को शो में वापस देखने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं. पैपराजी से बात करते हुए हर्षद ने शो की गिरती टीआरपी पर कहा, “अभिनेताओं को टीआरपी का कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें कुछ समय दीजिए, अभिनेता शानदार हैं. अभिनेता न ला सकते हैं (टीआरपी), न ले जा सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/CdauzI-jaJB/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4df9571e-e4fc-4e27-808b-f1066b00272f&img_index=1

मेकर्स संग नही हर्षद चोपड़ा की नहीं है लड़ाई

वहीं, हर्षद चोपड़ा 10 दिसंबर को आईटीए अवार्ड्स 2023 में नजर आए. मीडिया इंटरेक्शन के दौरान एक्टर से जब उस लड़ाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यार मेरी यूनिट बहुत ज्यादा प्यार करती है मुझसे, जिस तरह से मेरे सेट पर मेरा जश्न मनाया गया, वह अविश्वसनीय है. मतलब, मुझे नहीं पता, हर दिन की तरह जब मैं जाता था ऐसा लगता था त्योहार है. लोग वास्तव में खुश थे.” बता दें कि फैंस को अभिमन्यु और अक्षरा की जोड़ी काफी पसंद थी. जब दोनों शो में थे तो तब ये सीरियल हमेशा टॉप 5 में रहता था.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मेकर्स संग लड़ाई पर हर्षद चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर दिन की तरह जब मैं…

शिवम खजूरिया ने कही ये बात

हाल ही में एक इंटरव्यू में शिवम खजूरिया ने गिरती टीआरपी पर कहा था, हमने पहले भी इस तरह की कहानियां देखी हैं, लेकिन उन्हें जो ट्विस्ट लाना है, वो एक्टर्स ही लाएंगे. वे सबसे अच्छे से जानते हैं. वे जानते हैं कि इसे अलग तरीके से कैसे खेलना है और मानकों को अलग रखना है. जैसे ही मैंने अभिरा को देखा, वह ऊर्जावान, प्यारी है और अरमान एक सौम्य, गंभीर व्यक्ति है. इसलिए, जब ऊर्जा और में अंतर होता है तो यह हमेशा अच्छा होता है. फिर वे इसका फायदा कैसे उठाते हैं और कैसे वे प्यार में पड़ जाते हैं. मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विचार है और कहानी शो के लिए उपयोगी होगी.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के ऑफ एयर होने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिस पल हम एक पब्लिक फिगर…

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अभीरा और रूही साड़ी पहनकर नीचे आती है. अभीरा गिरने वाली होती है और उसे अरमान पकड़ लेता है. विद्या मुहं दिखाई की रस्म शुरू करती है. महिलाएं रूही को आशीर्वाद देती है और कहती है कि रोहित की पत्नी अरमान की पत्नी से ज्यादा खूबसूरत है. अभीरा परेशान हो जाती है. वह उसे रोकता है. विद्या और माधव अरमान और अभीरा से अंगूठी ढूंढने के लिए कहते हैं. अभीरा को अंगूठी मिल जाती है और वह इसे वापस रखती है और अरमान को देती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola