Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रजत मर्डर केस में नया सुराग, अरमान को मिलेगी चौंकाने वाली सीसीटीवी फुटेज
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Jan 2026 10:01 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि वाणी को अकेले बैठकर खाना खाते देखकर अरमान को बुरा लगता है. दूसरी तरफ अभीरा से विद्या और कावेरी नाराज है. अभीरा ये बात जान जाती है और उनसे कुछ समय के लिए दूरी बना लेती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा, वाणी से अपने माता-पिता से दूर रहने के लिए कहती है. वह वाणी से कहती है वह पतंग उड़ाने के लिए मैदान में ना आए. वाणी पूछती है कि वह क्यों नहीं आ सकती. इस पर मायरा जवाब देती है कि उसकी वजह से उसके माता-पिता में लड़ाई हो रही है. अभीरा, कावेरी की मदद करने की कोशिश करती है, लेकिन कावेरी उससे अच्छे से बात नहीं करती. विद्या और कावेरी, अभीरा की मदद लेने से मना कर देती है. अभीरा समझ जाती है कि उन दोनों का मूड खराब है और वह उनसे दूर चली जाती है.
वाणी के लिए अरमान को लगता है बुरा
लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान अपनी टीम से रजत के मर्डर वाली रात की सीसीटीवी फुटेज खोजने के लिए कहता है. वह अपनी टीम से बात करता होता है, तभी उसकी नजर वाणी पर पड़ती है. वाणी अकेले बैठकर खाना खाती रहती है. अरमान उससे पूछता है कि वह पतंग उड़ाने क्यों नहीं गई. वाणी कहती है वह सिर्फ अपने पिता के साथ ही पतंग उड़ाती है. ये सुनकर अरमान को बुरा लगता है. दूसरी तरफ, अमन की कार में एक डैशबोर्ड कैमरा है और इस बारे में अरमान जान जाता है. वह अभीरा के साथ सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए अमन के घर जाता है.
अमन देगा अरमान को सीसीटीवी फुटेज
अरमान और अभीरा उससे फुटेज मांगते हैं, लेकिन वह मना कर देता है. अभीरा के बहुत समझाने के बाद वह सीसीटीवी फुटेज देने के लिए मान जाता है. अभीरा और अरमान मिल कर वीडियो देखते हैं और अरमान बीच में ही वीडियो रोक देता है. अरमान कहता है कि वह रजत को मेहर के साथ छेड़छाड़ करते हुए नहीं देख सकता. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दोनों अमन के घर से अपने घर वापस आते हैं. दोनों मित्तल को अपने घर पर देखकर चौंक जाते हैं. मित्तल कहता है कि वह अरमान को कुछ देना चाहता है.
यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी जान लेने की कोशिश करेगा अरमान? अभीरा की सच्चाई से फिर से ओपन होगा मेहर का केस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए