Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शादी छोड़कर घायल अरमान से मिलने अस्पताल पहुंचेगी अभीरा, पूकी को खोजने के लिए अंशुमन उठाएगा शॉकिंग स्टेप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अंशुमन की शादी नहीं हो पाएगी. हालांकि अरमान को लगता है कि दोनों की शादी हो गई है. इस बीच अरमान का एक्सीडेंट हो जाएगा. अभीरा उसके बारे में जानकर काफी परेशान हो जाएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लोकप्रिय स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि गीतांजलि से अरमान शादी करने वाला है क्योंकि मायरा ये चाहती है. दूसरी तरफ अभीरा अपनी बेटी की याद में तड़प रही है. कावेरी चाहती है कि वह अंशुमन से शादी करके अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाए. लेटेस्ट ट्रैक में अभीरा और अंशुमन की शादी की तैयारी दिखाई जा रही है. इस बीच अपकमिंग ट्विसट से पर्दा हट गया है. अरमान का एक्सीडेंट हो जाएगा और वह अस्पताल में एडमिट होगा.
अरमान से अस्पताल मिलने पहुंचेगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा और अंशुमन की शादी नहीं देख पाएगा और वेडिंग वेन्यू से चला जाएगा. अरमान वहां से बहुत दुखी हो कर निकलता है. हालांकि अंशुमन बीच में ही शादी रोक देगा और इस बात से अरमान अनजान है. अरमान का एक्सीडेंट हो जाएगा और वह हॉस्पिटल में एडमिट होगा. अभीरा को जब इस बारे में पता चलेगा तो वह अस्पताल उससे मिलने जाएगी. अभीरा को अस्पताल में गीतांजलि मिलेगी और दोनों में तीखी बहस होगी.
पूकी की खोज के लिए अंशुमन उठाएगा ये कदम
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंशुमन, अभीरा की बेटी पूकी की खोजबीन करेगा. वह पूरे देश भर में डीएनए सर्च करेगा पूकी के लिए. उसके इस कदम से परिवार वाले खुश होंगे. दूसरी तरफ दादी सा को डर है कि पूकी की सच्चाई अरमान कहीं अभीरा को ना बता दे. उसे डर है कि अंशुमन के सामने सच आ गया तो वह अरमान से संपर्क करेगा. ऐसे में अभीरा की शादी टूट सकती है. आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










