Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: वॉशरूम में लॉक हो जाएंगे अभीरा-अरमान, गीतांजलि देखकर जलेगी, आएगा भूतिया ट्रैक

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Sep 2025 6:19 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता के अपकमिंग ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अकपमिंग एपिसोड जबरदस्त होने वाले हैं, क्योंकि अभीरा भूतिया कमरे को चेक करने जाती है. हालांकि गैलरी में उसे अरमान मिल जाता है और दोनों एक वॉशरूम में फंस जाते हैं. यहां बाथटब में अचानक लाल पानी आता देख दोनों डर जाते हैं और वहीं गिर जाते हैं, जिससे एक प्यारा मोमेंट क्रिएट होता है. यह देखकर गीतांजलि जलन महसूस करती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा, सस्पेंस और इमोशनल ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. कहानी अभीरा, अरमान और गीतांजलि के इर्द-गिर्द घूम रही है. जिस रिसॉर्ट में अभीरा खुद को ठीक करने दादीसा और मायरा के साथ पहुंची थी. वहीं अरमान और गीतू हनीमून मनाने आए. इससे अभीरा शॉक्ड हो जाती है, लेकिन प्रोफेशनल बनने की कोशिश करती हैं और उन्हें एक गेस्ट की तरह ही ट्रीट करती है.

भूतिया कमरे में चेक करने जाती है अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में, भूतिया ट्रैक देखने को मिलेगा. इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक अभीरा को एक बेहद मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ता है, जब वह एक ऐसे कमरे में एंटर करती है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह भूतिया है. अजीब सी खरोंचने की आवाजें और अलमारी अपने आप हिलती हुई दिखती है. किसी भी तरह वह रूम चेक करती है, लेकिन वहां कुछ नहीं मिलता है.

वॉशरूम में फंसा हुआ पाते हैं अभीरा और अरमान, बाथटब में गिर जाएंगे दोनों

इसी बीच अभीरा और अरमान एक दूसरे से कमरे में मिलते हैं और आसपास हो रही अजीबो-गरीब घटनाओं को लेकर बहस करने लगते हैं. जैसे जैसे आवाज तेज होती है, रिसॉर्ट में एक चीख गूंजने लगती है, इससे दोनों डर जाते हैं और भागने लगते हैं. अगले ही पल दोनों को खुद को एक वॉशरूम में फंसा पाते हैं.

बाथटब में अभीरा और अरमान के मोमेंट को देखकर चलन महसूस करती है गीतांजलि

बाथटब का पानी अचानक लाल हो जाता है. भागने की फिराक में दोनों फिसलकर एक बाथटब में गिर जाते हैं, जिससे उनके बीच एक मोमेंट क्रिएट हो जाता है. अभीरा और अरमान को बाथटब में गिरा हुआ गीतांजलि देख लेती है और जलन महसूस करने लगती है. अरमान के साथ अभीरा की बढ़ती नजदीकियों को देखकर उसे चिंता होती है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: सुस्त पड़ी बागी 4 की कमाई, 8वें दिन किया महज इतना कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola