Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान ने शेयर किया रोमांटिक पल, कृष से नाराज हुई दादी सा

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कृष को कमरे से बाहर निकलने में अभीरा मदद करती है. अभीरा को उसकी मदद के लिए कृष उसे धन्यवाद कहता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आते हैं. राजन शाही के शो में आए दिन कई सारे ट्विस्ट आ रहे हैं. शो में दिखाया गया कि माधव, विद्या से मेल-मिलाप करने की कोशिश करता है, लेकिन वो बात करने से मना कर देती है. दूसरी तरफ, मनीष और स्वर्णा एक रेस्तरां में कुछ पल साथ बिताते है और की सारी बातों पर डिस्कस करते है. वहीं, अभीरा से अरमान अपने प्लान्स को सीक्रेट रखने के लिए कहता है.


ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृष को उसकी मां कमरे में बंद कर देती है. कृष, अभीरा से मदद मांगता है और दरवाजा खोलने के लिए कहता है. अभीरा उसकी मदद करने का फैसला करती है. दूसरी तरफ संजय विंग का उद्घाटन करता है. इसमें अभीरा और अरमान अपना परफॉर्मेंस देते है. इसमें कृष भी आ जाता है और अपने डांस से सबको इम्प्रेस कर देता है. वो दिल खोलकर डांस करता है. हालांकि उसका डांस दादीसा और संजय को पसंद नहीं आता है. संजय, कृष को डांटने जाता है, तभी अरमान आकर उसे रोक लेता है. वो उसे सबके सामने कोई तमाशा नहीं करने की बात कहता है.


अरमान हुआ भावुक
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कृष ने अभीरा और अरमान को उसे सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू कहा. कृष ने दोनों को तोहफा दिया, जिसे देखकर अभीरा और अरमान काफी इमोशनल हो जाते है. अरमान काफी ज्यादा इमोशनल हो जाता है और अभीरा कहती है कि वो इस प्यार का हकदार है. उस पल में अभीरा के माथे पर अरमान किस करता है. वो उसका सपोर्ट करने के लिए और उसके परिवार के साथ रहने के लिए धन्यवाद कहती है. क्या अभीरा को अरमान से प्यार हो रहा है. क्या अरमान को भी अभीरा से प्यार हो रहा है. ये खुलासा तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को कावेरी ने दिखाया नीचा, क्या अपने पति के अधिकार के लिए लड़ेगी अभीरा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola