ePaper

अंडमान में जब मिस्ट्री मैन संग दिखीं थीं सुमोना चक्रवर्ती, यूजर्स के सवालों से परेशान होकर बताया था कौन हैं वो... PHOTO

Updated at : 23 May 2021 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
अंडमान में जब मिस्ट्री मैन संग दिखीं थीं सुमोना चक्रवर्ती, यूजर्स के सवालों से परेशान होकर बताया था कौन हैं वो... PHOTO

The Kapil Sharma Show, Sumona Chakravarti with Mystery Man : 'द कपिल शर्मा शो' में 'भूरी' का किरदार निभानेवाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) पिछलें दिनों वेकेशन पर अंडमान निकोबार गई थीं. इस दौरान वो वहां से लगातार अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत तसवीरें शेयर की थी.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show, Sumona Chakravarti with Mystery Man : ‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘भूरी’ का किरदार निभानेवाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) पिछलें दिनों वेकेशन पर अंडमान निकोबार गई थीं. इस दौरान वो वहां से लगातार अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत तसवीरें शेयर की थी. इस दौरान वो एक मिस्ट्री मैन संग नजर आई थीं जिसने लोगों का ध्यान खींचा था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उस शख्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखे थे.

इस मिस्ट्री मैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तसवीरें शेयर की थी जिसमें एक तसवीरें में सुमोना चक्रवर्ती मोनोकिनी पहने झूले में रिलैक्स करती दिखीं थीं. वहीं दूसरी तसवीर में वो उस शख्स के साथ पोज देती नजर आई थीं. दोनों एकदूसरे के साथ को इंज्वॉय करते दिखे थे. सुमोना के कमेंट सेक्शन में बाढ़ सी आ गई थी और लोग लगातार पूछ रहे थे कि वो मिस्ट्री मैन कौन था.

https://www.instagram.com/p/CN2LCkfJiJR/

रिपोर्ट्स की मानें तो, सुमोना के साथ तसवीर में दिख रहे यह शख्स उनके खास दोस्त मोहित मिधा है. दोनों की मुलाकात वेकेशन के दौरान ही हुई है. दरअसल एक्‍ट्रेस ने पहले बताया था कि वह सोलो ट्रिप पर हैं. लेकिन उनकी इस शख्‍स के साथ तस्‍वीर वायरल होते ही लोगों ने सवालों की झड़ी लगा दी. आखिरकार सुमोना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बता दिया कि वो अंजान शख्स कौन है.

https://www.instagram.com/p/CNzaA4tJ8PK/

सुमोना ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मैं अंडमान में सोलो डाइविंग ट्रिप पर हूं. वहीं तसवीर में जो मिस्‍ट्री मैन आपका ध्‍यान खींच रहा है, वो दोस्‍त है जो आइलैंड पर ही मिला. आप बिना मतलब के एक्‍साइटमेंट को खत्‍म कर सकते हैं. थैंक्‍यू!’ जिसके बाद उन्हें और मिस्ट्री मैन को लेकर उड़ रही अफवाहों पर विराम लगा दिया.

Also Read: PHOTO : मौनी रॉय के लेटेस्ट फोटोशूट पर आया फैंस का दिल, यूजर ने कमेंट में लिखा आप सिंगल हो क्या?

गौरतलब है कि, सुमोना चक्रवर्ती की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. शो में उनकी और कपिल की जुगलबंदी को फैंस बेहद पसंद करते हैं. सुमोना उन्‍होंने कई फिल्‍मों और टीवी सीरीयल्‍स का हिस्सा रह चुकी हैं. हालांकि फिलहाल एक्ट्रेस कपिल शर्मा शो में भूरी के किरदार में नजर आ रही हैं और अपनी कॉमेडी से लोगों को एंटरटेन कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola