Wednesday Season 3 First Look: नेवरमोर स्कूल से निकलकर पेरिस पहुंचीं वेडनसडे, सीजन 3 का फर्स्ट लुक आउट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Apr 2026 6:12 PM
वेडनेसडे सीजन 3 का पहला लुक, फोटो - इंस्टाग्राम
Wednesday Season 3 First Look: नेटफ्लिक्स ने ‘वेडनसडे सीजन 3’ की पहली झलक जारी की है, जिसमें वेडनसडे पेरिस में नजर आ रही है. नई जगह, नई कहानी और पहले से ज्यादा सस्पेंस, जानिए इस बार क्या खास.
Wednesday Season 3 First Look: नेटफ्लिक्स ने आखिरकार ‘वेडनसडे सीजन 3’ का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है. इस बार कहानी और भी बड़ी और रोमांचक होने वाली है क्योंकि हमारी पसंदीदा वेडनसडे एडम्स अब एक नई जगह पहुंच गई है.
तो आइए जानते हैं, सीजन 3 की पहली झलक में क्या खास है और इस बार शो में क्या नया देखने को मिलेगा.
वेडनसडे और थिंग अब पेरिस की सैर पर
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें जेना ओर्टेगा पेरिस के मशहूर एफिल टावर के पास खड़ी नजर आ रही हैं. उनके साथ उनका वफादार दोस्त ‘थिंग’ (हाथ) भी है. फोटो में वेडनसडे एक मोटरसाइकिल के पास खड़ी होकर दूर कहीं देख रही हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, “पेरिस से, डर के साथ” (From Paris, with dread). इसे देखकर साफ लग रहा है कि इस बार कहानी पुरानी जगहों से आगे बढ़कर पेरिस के रहस्यों तक पहुंचने वाली है.
यहां देखें फर्स्ट लुक-
जहां सीजन 2 खत्म हुआ, वहीं से शुरू होगी कहानी
आपको याद होगा कि सीजन 2 के आखिर में वेडनसडे अपने अंकल फेस्टर की मोटरसाइकिल पर बैठकर ‘थिंग’ के साथ अपनी दोस्त एनिड (Enid) को ढूंढने निकली थी. अब सीजन 3 में दिखाया जाएगा कि उनका यह सफर उन्हें पेरिस ले गया है. यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि पेरिस जैसी खूबसूरत जगह पर वेडनसडे अपना डरावना जादू कैसे चलाती है.
नए सितारों की होगी एंट्री
इस बार शो में कुछ बहुत बड़े नाम जुड़ने वाले हैं. ईवा ग्रीन ‘आंट ओफेलिया’ के रोल में दिखेंगी. उनके साथ ही विनोना राइडर और लीना हीडी जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे. पुराने कलाकार जैसे कैथरीन जेटा-जोन्स भी शो का हिस्सा बने रहेंगे.
कब देख पाएंगे आप यह सीजन?
सीजन 3 की शूटिंग फरवरी 2026 में ही शुरू हो गई है. इसकी शूटिंग आयरलैंड और फ्रांस (पेरिस) जैसी खूबसूरत जगहों पर हो रही है. क्योंकि शूटिंग बहुत बड़े स्तर पर हो रही है, इसलिए इसे तैयार होने में थोड़ा समय लगेगा. उम्मीद की जा रही है कि वेडनसडे सीजन 3 साल 2027 के बीच में या उसके बाद रिलीज होगा.
यह भी पढ़ें: क्या दोबारा दुल्हन बनने वाली हैं Jennifer Winget? एक्ट्रेस के एक कमेंट ने मचाई हलचल, जानें क्या है सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










