Panchayat 3 OTT: इंतजार खत्म, जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 करेगी फैंस का फुल इंटरटेनमेंट

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के दोनों पार्ट ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी. अब फैंस तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता स्टारर ये सीरीज दर्शकों को हंसी और एंटरटेनमेंट का ओवरडोज देती है.

अपने पहले दो सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद, पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’, ‘पंचायत सीजन 3‘ के साथ वापसी करने के लिए तैयार है. जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता स्टारर सीरीज दर्शकों को हंसी और एंटरटेनमेंट का ओवरडोज देती है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट, ‘पंचायत’ एक शहरी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी बताती है, जो उत्तर प्रदेश के सुदूर गांव फुलेरा में एक ग्राम पंचायत के सचिव के रूप में कम वेतन वाली स्थिति की चुनौतियों का सामना करता है.

‘पंचायत सीजन 3’ 2024 की सबसे मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है, जिसमें जितेंद्र अभिषेक त्रिपाठी की अपनी पसंदीदा भूमिका को दोहरा रहे हैं. अब इसकी ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है.

बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘पंचायत सीजन 3’ 26 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाह है कि सीरीज का प्रीमियर 12 बजे से 12:30 बजे के बीच होगा.

बता दें कि पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ये 14 जनवरी को स्ट्रीम होगी, लेकिन मेरी क्रिसमस और प्योहारों की वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया था.

दर्शक पंचायत सीजन 3 को अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं. वीकेंड पर फैमिली के साथ इसे देखा जा सकता है. ये आपको एंटरटेनमेंट के साथ-साथ गांव का भी फील देगा.

जितेंद्र कुमार ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि टीवीएफ में, वे उस तरह के शो बनाते हैं, जो वे देखना चाहते हैं. मालगुडी डेज उनमें से एक है. इसलिए उन्होंने सोचा कि उन्हें आज के किसी गांव में एक शो बनाना चाहिए.

पंचायत के पहले सीजन में अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) का अनुसरण किया गया, जिन्होंने अनिच्छा से उत्तर प्रदेश के बलिया के एक दूरदराज के गांव फुलेरा में पंचायत सचिव की नौकरी स्वीकार कर ली.

दूसरे सीजन में दिखाया गया है कि कैसे अभिषेक उर्फ सचिव जी ने फुलेरा में अपनी भूमिका के लिए खुद को ढाल लिया है और यहां तक कि स्थानीय लोगों के साथ संबंध भी विकसित कर लिए हैं, मुख्य रूप से गांव के पूर्व प्रधान (रघुबीर यादव), उनकी पत्नी और वास्तविक प्रधान (नीना गुप्ता) अन्य दो पदाधिकारी (फैसल मलिक और चंदन रॉय द्वारा अभिनीत) के साथ.
Also Read: Panchayat 3 से लेकर Aashram 4 तक, OTT पर रिलीज होंगी ये जबरदस्त वेब सीरीज, नोट कर लें डेट और टाइमप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










