Panchayat 3 से लेकर Aashram 4 तक, OTT पर रिलीज होंगी ये जबरदस्त वेब सीरीज
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Mar 2024 5:47 PM
अगर आप भी वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको कुछ सीक्वल के बारे में बताएंगे, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. इसमें मिर्जापुर 3 से लेकर पाताल लोक 2, राणा नायडू 2 और पंचायत 3 शामिल है. आइये जानते हैं कब ये रिलीज होने वाली है.

साल 2024 काफी रोमांचक होने वाला है, खासकर फिल्म और वेब सीरीज देखने वालों के लिए… ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल कई पॉपुलर वेब सीरीज की सीक्वल रिलीज होने जा रही है. जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

मिर्जापुर 3
‘मिर्जापुर सीजन 3’ का प्रीमियर मार्च 2024 के आखिरी सप्ताह में होगा. हालांकि आधिकारिक रिलीज की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि सभी फिल्मांकन और पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है.

पंचायत सीजन 3
पंचायत सीजन 3 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने मोस्ट अवेटेड शो का पहला लुक बीते दिनों जारी किया था. इसमें जितेंद्र कुमार को पंचायत सचिव बन बैग बांधे मोटरसाइकिल चलाते हुए देखा गया. इसके रिलीज डेट को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से फैंस बेसब्र हैं.

आश्रम 4
बाबा निराला के काले कारनामों को दिखाने वाली वेब सीरीज ‘आश्रम’ के तीनों सीजन सुपरहिट रहे. जिसके बाद से फैंस ‘आश्रम 4’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये इस साल में रिलीज होगी. हालांकि ऑफिशियल तौर पर कुछ कहा नहीं गया है.

पाताल लोक 2
‘पाताल लोक सीजन 2’ की रिलीज की तारीख के बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन एक्साइटेड फैंस 2024 में इसके आने की उम्मीद कर सकते हैं.

राणा नायडू 2
तेलुगु सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती ने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘राणा नायडू’ की अगली कड़ी पर एक अपडेट शेयर किया है. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि दूसरी किस्त की शूटिंग जनवरी में शुरू होने जा रही है. साल के अंत तक ये रिलीज हो सकता है.

काला पानी 2
हिट वेब सीरीज काला पानी के दूसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो के लिए जिम्मेदार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि अपनी रिलीज के केवल एक सप्ताह के भीतर, काला पानी प्रभावशाली 11 देशों में ट्रेंड कर गया, जिसने एक वैश्विक सनसनी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

फर्जी 2
फर्जी वेब सीरीज से बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. अमेजन प्राइमपर रिलीज हुए इस सीरीज को ऑडियंस काफी पसंद किया था. अब सभी सीजन 2 का इंतजार कर रहे हैं.
Also Read: The Kerela Story से लेकर Zwigato तक, OTT पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में, अभी नोट कर लें डेट और टाइम

कोटा फैक्ट्री 3
कोटा फैक्ट्री सीजन 3 के नेटफ्लिक्स पर नवंबर-दिसंबर 2023 तक या 2024 की शुरुआत में आने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










