Panchayat: 'पंचायत' के 'दामाद जी' आसिफ खान ने की शादी, फैंस बोले- मुबारक फुलेरा के सबसे अच्छे…
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Dec 2024 10:14 AM
Panchayat Aasif Khan wedding
Panchayat: वेब सीरीज 'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान ने अपनी गर्लफ्रेंड से निकाह कर ली. शादी की फोटोज एक्टर ने शेयर कर दी है. तसवीरों पर यूजर्स उन्हें शादी के लिए बधाई दे रहे.
Panchayat: वेब सीरीज पंचायत में एक्टर आसिफ खान ने गणेश का किरदार निभाया था. फुलेरा के दामादजी के रूप में फैंस उन्हें पहचानते हैं. आसिफ ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जेबा से शादी कर ली. एक्टर ने शादी की फोटोज अपनो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तसवीरों पर फैंस कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.
पंचायत फेम आसिफ खान ने की निकाह
पंचायत एक्टर आसिफ खान ने जेबा से 10 दिसंबर को निकाह किया. तसवीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘कुबूल है.10.12.24.’ फोटो में आसिफ व्हाइट कलर की शेरवानी में दिख रहे हैं, जबकि जेबा ने रेड कलर का लहंगा पहना हुआ है. दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं. एक फोटो में आसिफ अपनी दुल्हन के माथे पर किस करते दिख रहे हैं. एक फोटो में वह जेबा को हग करते दिख रहे हैं. फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
फैंस कर रहे बहुत फनी कमेंट्स
आसिफ खान के पोस्ट पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, ढेर सारी मुबारकबाद आप दोनों को. एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत मुबारक हो.’ एक यूजर ने लिखा, ‘भैया पन्नी वाली कुर्सी मत भूलना साथ ले जाना अब.’ एक यूजर ने लिखा, ‘मुबारक फुलेरा के सबसे अच्छे दामाद को बहुत बहुत मुबारक.’ एक यूजर ने लिखा, ‘चक्का वाली कुर्सी मिली ना.’ एक यूजर ने लिखा, ‘बस नाराज मत होना अपनी शादी में.’ एक यूजर ने लिखा, ‘नई जिंदगी के लिए बधाई.’ बता दें कि एक्टर वेब सीरीज मिर्जापुर, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पगलैट, ककुडा और अग्निपथ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. उन्होंने हॉरर फिल्म परी में भी काम किया है. फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










